गहलोत के मंत्री का चुनाव से पहले आया धमाकेदार वीडियो, वायरल क्लिप में बोले 'बेईमानी करके जिताया है, मतपेटी गायब की थी
Updated on
21-10-2023 01:37 PM
दौसा: चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को बीजेपी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो करीब 2 साल पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा किशोरपुरा निवासी पूर्व सरपंच के पति रामजीलाल गांधी से बात करते हुई दिखाई दे रहे हैं।
क्या है वीडियो में, मंत्री जी किस बात का कर रहे जिक्र?
वीडियो को शेयर करने वालों की ओर से दावा किया जा रहा है कि चिकित्सा मंत्री इस बातचीत में कह रहे हैं, 'उस समय मैंने तुझे बेईमानी से मत पेटी गायब करके सरपंच बनाया है'। दरअसल, 2 साल पहले पंचायत राज के चुनाव हुए थे। उसे समय किशोरपुरा निवासी रामजीलाल गांधी चिकित्सा मंत्री के पास पंचायत समिति सदस्य का कांग्रेस से टिकट लेने की बात कह रहा है। इस बात पर चिकित्सा मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले भी तुझे बेईमानी करके सरपंच बनवाया था। किशोरपुरा में रामजीलाल गांधी की पत्नी सावित्री देवी पूर्व में सरपंच रही थी। जो कि उस समय अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से चंद वोटों से जीती थी। उस बात का इस वीडियो में जिक्र किया जा रहा है।
चुनाव से पहले शेयर हुआ, राजनीतिक फायदे का सौदा!
राजस्थान में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। यही कारण है कि चुनावी माहौल में कई नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही बेंगू विधायक का भी एक वीडियो सामने आया था। अब चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा का कथित वीडियो सामने आया है। चुनावी दौर में एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी ऐसे वीडियो तेजी से वायरल कर रहे हैं। इन वीडियो का सीधा राजनीतिक फायदा लेने की होड़ मची है। अब देखना होगा कि 25 नवंबर को मतदान से पहले ऐसे और कितने वीडियो सामने आते हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…