105 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा पर लगी टकटकी, महेश जोशी और शांति धारीवाल की दावेदारी समेत 8 सीटों पर फंसा पेंच
Updated on
30-10-2023 01:40 PM
जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भले ही शुरू हो गई हो लेकिन प्रत्याशियों के नामों पर अभी तक मंथन जारी है। कांग्रेस अभी तक केवल 95 प्रत्याशियों के नाम तय कर पाई है। पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की 3 सूचियां जारी की गई। पहली सूची में 33, दूसरी में 43 और तीसरी सूची में सिर्फ 19 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए। अब चौथी सूची पर मंथन चल रहा है। रविवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। अब सोमवार शाम को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की बैठक होगी। इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, सुखजिन्दर सिंह रंधावा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
सीवीसी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी अंतिम मुहर
सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार शाम से दिल्ली में हैं। ये तीनों नेता सोमवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। एक एक सीट पर मंथन के दौरान कांग्रेस हाईकमान के सामने दावेदारों के बारे में फीडबैक देंगे। बैठक के बाद सोमवार देर रात या मंगलवार को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की जाएगी।
8 सीटों पर फंसा है पेंच
गौरव गोगोई की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में 105 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान 8 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर विरोधाभास की स्थिति बनी रही। इन 8 सीटों में ऐसे नेता हैं जिनमें से कुछ ने कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ खुलेआम बगावत की थी। हवामहल से मौजूदा विधायक डॉ. महेश जोशी और कोटा उत्तर से मौजूदा विधायक शांति धारीवाल को अनुशासनहीनता का नोटिस मिला था। अजमेर उत्तर, भरतपुर की कामां, झोटवाड़ा, फुलेरा, बाड़मेर की शिव सीट पर भी प्रत्याशी तय करने में काफी परेशानी आ रही है क्योंकि प्रदेश नेतृत्व ने जो पैनल तैयार किया है। उसमें जिन्हें प्राथमिकता दी गई, उन नेताओं का स्थानीय स्तर पर काफी विरोध हो रहा है। अब यह देखना होगा कि पार्टी हाईकमान क्या निर्णय लेता है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…