शेयर बाजार में थमी गिरावट, वापस ट्रैक पर लौटा मार्केट, सेंसेक्स 64700 और निफ्टी 19300 के पार
Updated on
25-10-2023 03:20 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। बाजार में रौनक लौट आई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है। बाजार दशहरा की छुट्टी से एक दिन पहले की बड़ी गिरावट से बाहर निकल आया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते दिख रहे हैं। आज यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 47 अंकों की तेजी के साथ 64619 के स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 आज 19,286 रुपये के स्तर पर खुला है। बता दें कि शेयर बाजार में बीते चार दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही थी। बाजार बीते सोमवार को गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। इस दौरान कई स्टॉक्स में गिरावट देखी गई थी।
गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में पैदा हुए कमजोर रुझानों के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को व्यापक गिरावट रही थी। इस दौरान मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी करीब 1.3 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 825.74 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 64,571.88 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 894.94 अंक यानी 1.36 प्रतिशत तक गिरकर 64,502.68 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 260.90 अंक यानी 1.34 प्रतिशत फिसलकर 19,281.75 अंक पर बंद हुआ था।
चार दिन से जारी थी गिरावट
बता दें कि सोमवार को शेयर बाजारों में गिरावट का लगातार चौथा सत्र रहा था। इन चार सत्रों में सेंसेक्स 1,925 अंक गिरकर 65,000 अंक से नीचे आ चुका था। वहीं निफ्टी लगभग 530 अंक टूट चुका था। एक्सपर्टस के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव गहराने से बिकवाली का दबाव बना था। इस दौरान निवेशकों ने अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए थे। इसकी वजह से पिछले चार सत्रों में मानक सूचकांकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी
सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट में प्रमुख रूप से गिरावट रही थी। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 4.18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। मिडकैप को भी 2.51 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा था।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…