पाकिस्तान के फैज की रिहाई के लिए भारत से गुहार लगा रहा परिवार, सीमा हैदर की तरह से नेहा से की थी सीक्रेट शादी
Updated on
06-09-2023 02:23 PM
इस्लामाबाद: सीमा हैदर और अंजू के बाद अब एक भारत पाकिस्तान के बीच एक और लव स्टोरी का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की मीडिया ने बताया है कि पाकिस्तान के शानघला का रहने वाला शख्स भारत पहुंचा था। सीमा की तरह यह शख्स भी नेपाल के रास्ते भारत आया और यहीं पर चुपचाप रहने लगा। पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की मानें तो इस शख्स को भारत में हिरासत में ले लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से सीमा हैदर, सचिन और अंजू, नसरुल्ला की कहानियां दोनों मुल्कों में छाई हुई हैं। अब इस नए मामले में एक बार फिर उन दोनों मामलों पर हो रही चर्चा को तेज कर दिया है। फिलहाल इस शख्स के परिवार ने मानवाधिकार के आधार पर उसकी रिहाई की अपील की है।
भारत में हुआ गिरफ्तार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक शानघला के फैज मोहम्मद को भारत के हैदराबाद से हिरासत में लिया गया था। उसे अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और अपनी सीक्रेट शादी के बाद ससुराल में रहने की वजह से गिरफ्तार किया गया। फैज खैबर-पख्तूनख्वां के शानघला का रहने वाला है। फैज के परिवार का कहना है कि उन्हें गिरफ्तारी और पड़ोसी देश के अखबारों में आई रिपोर्ट्स से इन सबकी जानकारी हुई। उन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सरकारों से मानवीय आधार पर उनकी रिहाई में मदद करने की अपील भी की है। स्थानीय जिला पुलिस कार्यालय ने की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
2019 में हुई मुलाकात जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक साल 2019 में यूएई के शारजाह में उनकी मुलाकात भारतीय नागरिक नेहा फातिमा से हुई थी। दोनों एक गारमेंट फैक्ट्री में साथ में काम करते थे। दोनों ने शादी कर ली और दोनों का अब एक बच्चा भी है जो तीन साल का है। शादी और बच्चे की जानकारी फैज के पाकिस्तान में रहने वाले परिवार को नहीं थी। नेहा बाद में अपने बेटे के साथ भारत लौट आईं। परिवार के सदस्यों ने पाकिस्तान की मीडिया को बताया कि उन्हें शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
कैसे लगी फैज की खबर वो वास्तव में 24 अगस्त से फैज के संपर्क नहीं थे। उनकी मोबाइल सर्विसेज भी बंद थीं। इससे पहले, भारतीय मीडिया की तरफ से बताया गया है कि फैज ने साल 2022 में नेहा से मिलने के लिए नेपाल के रास्ते से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। तब से वह अपने ससुराल वालों के साथ रह रहा था। जब उन्होंने हैदराबाद के मदनपुर में भारत के आधार प्रणाली में नामांकन करने का प्रयास किया, तो अधिकारियों को उनके बारे में पता चला। फैज उसका पाकिस्तानी पासपोर्ट खत्म हो चुका है।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…