मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का लंबी बीमारी के बाद निधन, 'आनंद' में बनी थीं अमिताभ बच्चन की भाभी
Updated on
24-08-2023 01:53 PM
हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीमा देव ने 24 अगस्त की सुबह आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीड़ित थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। वह बेटे अभिनय के साथ बांद्रा में रह रही थीं।
Seema Deo ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश देव ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। 2 फरवरी 2022 में रमेश देव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह 93 साल के थे।
'आनंद' में अमिताभ की भाभी बनी थीं सीमा देव
रमेश देव ने 'आनंद' में अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ. प्रकाश कुलकर्णी का किरदार निभाया था। उस फिल्म में सीमा देव ही उनकी पत्नी के किरदार में थीं। अमिताभ बच्चन फिल्म में उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे।
80 से ज्यादा फिल्मों में काम, असली नाम नलिनी सराफ
अपने करियर में सीमा देव ने 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया था।सीमा देव का असली नाम नलिनी सराफ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'मियां बीवी रजा' से की थी। इसके बाद वह 'भाभी की चूड़ियां', 'दस लाख', 'कोशिश', 'कोरा कागज', 'संसार' और 'सुनहरा संसार' व 'सरस्वतीचंद्र' जैसी फिल्में शामिल हैं।
डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं सीमा देव
सीमा देव और रमेश देव के दो बेटे हैं- अजिंक्य देव और अभिनय देव। अभिनय एक डायरेक्टर हैं और 'देल्ही बेली' जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं बेटे अजिंक्य मराठी सिनेमाके जाने-माने एक्टर हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…