Select Date:

मशहूर कोरियन एक्टर-सिंगर ली सेउंग गी ने इंस्टाग्राम से हटाई सभी पोस्ट, जारी किया ऑफिशियल बयान

Updated on 31-05-2023 09:16 PM
कोरियाई एक्टर-सिंगर ली सेउंग-गी ने अपने आधिकारिक ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट से सभी पोस्ट हटा दी हैं। ली के प्रशंसक मंगलवार को यह जानकर हैरान रह गए कि उनके ‘इंस्टाग्राम’ पेज से उनकी प्रोफाइल फोटो सहित सभी पोस्ट हटा दी गईं। ऐसे में दुनियाभर में उनके फैंस हक्का-बक्का रह गए। इसके बाद सिंगर के प्रवक्त्ता ने ऑफिशियल बयान भी जारी किया। जानिए क्यों सेउंग-गी का इंस्टाग्राम पेज अचानक गायब हो गया।

Lee Seung-gi का इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसमें कोरिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर के प्रशंसक उनसे जुड़े थे। मगर मंगलवार को उनका अकाउंट अचानक खाली हो गया। उनके इंस्टाग्राम पर एक भी तस्वीर नहीं है। कोरियाई वेबसाइट ‘सोम्पी’ की खबर के अनुसार, कुछ लोगों ने यह भी सोचा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

ली सेउंग-गी की ओर से जारी हुआ ऑफिशियल बयान

ली की एजेंसी ‘ह्यूमन मेड’ ने बाद में एक बयान जारी कर पुष्टि की कि “द किंग टू हार्ट्स”, “वागाबॉन्ड” और “माउस” में अभिनय के लिए मशहूर ली ने व्यक्तिगत कारणों से सभी पोस्ट हटा दी हैं। एजेंसी ने बयान में कहा, “यह सच है कि ली सेउंग-गी ने सभी (इंस्टाग्राम) पोस्ट खुद ही डिलीट कर दी हैं। उन्हें हैक नहीं किया गया है।”

ली सेउंग-गी की जर्नी

13 जनवरी 1987 को जन्मे ली सेउंग-गी ने एक्टिंग और गायिकी के अलावा बतौर होस्त भी काम किया है। वह साउथ कोरिया के सबसे ज्यादा फीस लिए जाने वाले सेलेब में भी शामिल हैं जिन्हें गोल्डन डिक्स अवॉर्ड से लेकर कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है तो वह साल 2010 और साल 2016 में में फॉर्ब्स कोरिया पावर सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.