Select Date:

मशहूर गीतकार देव कोहली का निधन, लिखे थे 'हम आपके हैं कौन' और 'बाजीगर' के हिट गाने

Updated on 26-08-2023 02:17 PM
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में 26 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देव कोहली ने सलमान खान स्टारर 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों के गाने लिखे थे। देव कोहली एक कवि भी थे।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे देव कोहली का बचपन देहरादून में बीता था। फिर 1949 में वह दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। साल 1964 में देव कोहली मुंबई आ गए थे। 'इंडियनएक्सप्रेस' के मुताबिक, देव कोहली के निधन की जानकारी उनके स्पोक्सपर्सन प्रीतम शर्मा ने दी। उनका अंतिम संस्कार शाम 6 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

लंबे समय से बीमार थे देव कोहली, अस्पताल में थे भर्ती

सपोक्सपर्सन ने बताया कि देव कोहली पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और शनिवार 26 अगस्त की सुबह नींद में ही उनका निधन हो गया। देव कोहली के अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड को गहरा धक्का लगा है।

देव कोहली ने लिखा था 'ये काली काली आंखें' गाना

अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में 100 से भी ज्यादा गाने लिखे। इनमें 'मैंने प्यार किया' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। 'ये काली काली आंखें', 'माई ने माई मुंडेर पे तेरी' और 'ओ साकी साकी' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देव कोहली के पेन से ही निकले। उन्होंने आखिरी बार जिस फिल्म के लिए गाने लिखे थे, वह कंगना रनौत की 'रज्जो' थी। इस फिल्म का म्यूजिक 'गदर: एक प्रेम कथा' के कंपोजर उत्तम सिंह ने दिया था।

चंद दिनों में इन सेलेब्स की मौत

देव कोहली ने अनु मलिक, आनंद राज आनंद, राम लक्ष्मण और आनंद मिलिंद के साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए थे। कहा जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में उत्तम सिंह, अनु मलिक और आनंद राज आनंद समेत कई और सेलेब्स उपस्थित रह सकते हैं। बीते चंद दिनों में तीन-चार सेलेब्स की मौत हो चुकी है। इनमें एक्ट्रेस सीमा देव, फिल्म एडिटर संजय वर्मा, हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी और मराठी एक्टर मिलिंद सफई का नाम शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.