Select Date:

मशहूर पंजाबी सिंगर सुरिंदर श‍िंदा अस्‍पताल में भर्ती, बेटे ने मौत की खबर को बताया अफवाह

Updated on 12-07-2023 02:54 PM
महशूर पंजाबी लोक गाय‍क सुरिंदर श‍िंदा की तबीयत ठीक नहीं है। उन्‍हें लुधियाना के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती किया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आईं कि सुर‍िंदर श‍िंदा की मौत हो गई है। लेकिन ये खबरें महज अफवाह हैं। सिंगर के बेटे ने पिता का हेल्‍थ अपडेट देते हुए कहा है कि सुरिंदर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्‍पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। मंगलवार को उनके बेटे मनिंदर शिंदा ने पिता की स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि वह मौत या ऐसी किसी भी खबर पर भरोसा न करें और न ही इसे फैलाएं।

मनिंदर शिंदा मंगलवार को पिता के ऑफिश‍ियल फेसबुक पेज से लाइव हुए और तमाम अफवाहों को खारिज किया। उन्‍होंने यह भी बताया कि उनके पिता Surinder Shinda वेंटिलेटर पर नहीं है। 70 साल के सिंगर को काफी समय से इलाज की जरूरत थी और इसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनिंदर ने तमाम फैंस से अपली की कि वह सिंगर के बारे में झूठी खबरें न फैलाएं।

'ट्रक बिलिया' और 'पुत्त जट्टन दे' जैसे गानों ने दी पॉपुलैरिटी

मनिंदर ने यह भी कहा कि वह समय-समय पर पिता के स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते रहेंगे। इससे पहले मनिंदर श‍िंदा ने अस्पताल के बाहर भी मीडिया से बातचीत की। अपने करियर में सुरिंदर शिंदा ने कई पॉपुलर गीत लिखे हैं, जिनके फैंस दीवाने हैं। उनके सबसे पॉपुलर गानों में 'जट जियोना मोर', 'पुत्त जट्टन दे', 'ट्रक बिलिया', 'बलबीरो भाभी' और 'काहर सिंह दी मौत' शामिल हैं।

हरियाणा, पंजाब का बारिश से बुरा हाल

इस बीच तीन दिनों की लगातार बारिश ने हरियाणा के अंबाला जिले और पंजाब के पड़ोसी पटियाला को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर लोगों ने राहत और बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, पुलिस और सेना के साथ काम कर रहे हैं। भारी वर्षा के कारण नदियां उफान पर आ गई हैं और प्रमुख नहरें टूट गई हैं। इस कारण सड़कों, आवासीय कॉलोनियों के साथ-साथ कृषि क्षेत्रों में भी पानी भर गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.