सेलेना गोमेज से फैन ने 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहा, वीडियो देख बोले लोग- तुमने पूरे देश को शर्मसार किया
Updated on
01-11-2024 12:26 PM
अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में सेलेना से एक फैन 'जय श्री राम' कहने के लिए बोल रहा है। इसी पर सेलेना का रिएक्शन अब चर्चा में बना हुआ है।
एक इंडियन फैन अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ से 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए कहता दिख रहा है। इस पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब छाया है।
फैन ने सेलेना से- जय श्री राम कहने को कहा
वह फैन कहता है, 'क्या आप जय श्री राम कह सकती हैं? ' इसपर सेलेना सवाल करती हैं- जय श्री राम? वो शख्स कहता है- इंडिया का बेस्ट स्लोगन है जय श्री राम। इसपर जवाब में सेलेना कहती हैं- थैंक यू हनी। अब इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा खूब उतर रहा है।
लोगों ने कहा- गजब बेइज्जती है भई
एक ने कहा- हो गया खुश? एक और ने कहा- हमारे धर्म को ऐसे वेलिडेशन की जरूरत नहीं है, खुद का मजाक बनाना बंद करो और हम सबका भी। एक और ने कहा- इंटरनैशनल बेइज्जती, कभी किसी गोरे को देखा है किसी इंडियन से अपने धर्म के लिए कुछ ऐसा करवाते? काफी लोगों ने कहा- गजब बेइज्जती है भई। एक और ने कहा- मुझे लगता है कि तुमने न केवल हिन्दू कम्यूनिटी बल्कि पूरे देश को शर्मशार किया है।
कभी सिंगर निक जोनस को कर चुकी हैं डेट
यहां बता दें कि सेलेना ने कभी सिंगर निक जोनस को भी डेट किया था। दिसंबर 2023 में सेलेना ने कन्फर्म किया कि वे अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ रिलेशनशिप में हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…