फैन ने शाहरुख से पूछा- सर, 'डंकी' में सैक्स-सुक्स तो नहीं है ना? एक्टर का जवाब सुन पेट में होने लगेगा दर्द!
Updated on
07-12-2023 02:19 PM
शाहरुख खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। 2023 में जहां उनकी जो फिल्में 'पठान' और 'जवान' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं, वहीं तैयारियां लगातार तीसरी बंपर हिट की है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनकर तैयार 'डंकी' जहां 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, वहीं दो दिन पहले मंगलवार को ही फिल्म का ट्रेलर आया है। इस ट्रेलर की शुरुआत हमें 1995 में रिलीज 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की याद दिलाती है। यूट्यूब पर 24 घंटों में इसने सबसे अधिक देखी जाने वाली हिंदी फिल्म के ट्रेलर का रिकॉर्ड बना लिया है, वहीं ट्विटर पर शाहरुख ने इसके बाद फैंस के सवालों का जवाब भी दिया। #AskSRK सेशन में वैसे तो किंग खान ने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए, लेकिन 'सैक्स-सुक्स' को लेकर एक फैन के सवाल ने का जवाब सबसे मजेदार रहा।
फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि सर, क्या 'डंकी' में कोई 'सैक्स सुक्स' का सीन है? अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर शारुख ने इसका ऐसा रिप्लाई किया है कि आप भी पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। फैन ने ट्वीट किया, 'सर, डंकी में सैक्स सुक्स तो नहीं है ना। पापा के साथ देख सकते हैं?' इस पर बॉलीवुड के बादशाह ने जवाब दिया, 'सैक्स सुक्स तो समझा नहीं, टिकट्स पे टैक्स टुक्स जरूर होगा। डैडी से ले लेना।'
'टट्टी फिल्म' बोलने पर शाहरुख ने लगाई यूजर को लताड़
इससे पहले शाहरुख ने इसी #AskSRK सेशन में एक यूजर की क्लास भी लगाई। इस यूजर ने ट्वीट कर कहा कि आपने अपनी पीआर टीम की बदौलत अपनी पिछली दो टट्टी फिल्में 'पठान' और 'जवान' को तो सुपरहिट बना दिया। क्या एक और टट्टी फिल्म 'डंकी' के लिए भी प्रमोशन की टीम के साथ मिलकर ऐसा ही करेंगे। शाहरुख ने इस यूजर को अपने अंदाज में लताड़ लगाते हुए कहा, 'आम तौर पर मैं तुम जैसे होशियार लोगों के सवाल का जवाब नहीं देता। लेकिन तुम्हारे मामले में मैं अपवाद बनूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि तुम्हारे कब्ज को इलाज की जरूरत है। मैं अपनी पीआर टीम से कहूंगा कि तुम्हारे लिए कुछ सुनहरी दवाइयां भेज दें... ताकि तुम जल्दी ठीक हो सको।'
बॉक्स ऑफिस पर 'सालार' से टकराएगी 'डंकी'
बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' की टक्कर प्रभास की 'सालार' से है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 'डंकी' में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ बोमन ईरानी भी हैं। वैसे, जानकारी के लिए बात दें कि शाहरुख ने यह भी खुलासा किया था कि वो सोशल मीडिया पर फैन के सवालों का जवाब खुद देते हैं, न कि उनकी टीम।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…