सिक्योरिटी तोड़ तमन्ना भाटिया के पास पहुंच गया फैन, पकड़ लिया एक्ट्रेस का हाथ
Updated on
08-08-2023 03:34 PM
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। 'बाहुबली' से लेकर 'जेलर' जैसी फिल्मों से चर्चा में आने वाली तमन्ना भाटिया से मिलने के लिए एक फैन ने हदें पार कर दी। वह सिक्योरिटी गार्ड्स का घेरा तोड़कर एक्ट्रेस के न केवल करीब पहुंच गया बल्कि उनका हाथ भी पकड़ लिया। इस दौरान एक्ट्रेस भी अचानक सकपका गईं। तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया। वहीं तमन्ना भाटिया ने जिस तरह फैन और सिचुएशन को संभाला, वो देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर Tamannaah Bhatia भाटिया का वीडियो सामने आया है। जहां एक फैन उनसे मिलने के लिए सुरक्षा के बैरिकेड्स को फांदते हुए एक्ट्रेस के करीब पहुंच गया। फैन ने एक्ट्रेस का हाथ भी पकड़ा और सेल्फी के लिए रिक्वेस्ट करने लगा।
केरल से सामने आया तमन्ना भाटिया का वीडियो
हाल में ही तमन्ना भाटिया एक कार्यक्रम के लिए केरल पहुंची। यहीं से ये वीडियो भी सामने आया है। एक फैन करीब 20 सुरक्षाकर्मियों, पुलिस और मीडियाकर्मियों के बीच अचानक घुस गया। उन्होंने एक्ट्रेस से हाथ मिलाया। इसके तुंरत बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने शख्स को पकड़ लिया और दूर किया।
तमन्ना ने फैन को पास बुलाया और सेल्फी भी क्लिक करवाई
वहीं तमन्ना ने फैन पर नाराज नहीं हुईं। बल्कि उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स को ही रोका। इसके बाद एक्ट्रेस ने फैन को शांत करवाया। उन्होंने फैन से हाथ भी मिलाया और शख्स के साथ सेल्फी भी ली। एक्ट्रेस का ये अंदाज देखकर सभी उनकी तारीफ करने लगे।
तमन्ना भाटिया और रजनीकांत की 'जेलर'
सुपरस्टार रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया जल्द ही 'जेलर' में नजर आने वाली हैं जहां मोहनलाल, शिव राज कुमार योगी बाबू और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। ये फिल्म 10 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का गाना 'कावाला' खूब पॉपुलर हुआ था, जिसमें तमन्ना का आइटम नंबर देखने को मिला था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…