'पंचायत 3' का ट्रेलर देख फैंस हुए क्रेजी, इन 3 डायलॉग्स ने जीता दिल, बोले- अबकी बार फुलेरा की सरकार
Updated on
15-05-2024 02:07 PM
'पंचायत 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फैंस इसके मुरीद हो गए हैं। ट्रेलर में ही सचिव जी, बनराकस और प्रधान जी ने उनका दिल जीत लिया है। इस बार फुलेरा गांव में पंचायत चुनावे होने वाले हैं, जिसमें बनराकस भी मैदान में उतरेगा। यानी फुलेरा गांव में प्रधान वर्सेस बनराकस होगा और खूब हो-हल्ला मचने वाला है। 'पंचायत 3' के ट्रेलर को रिलीज के एक घंट में ही ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं। 'पंचायत 3' के ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग्स की भी जमकर तारीफ हो रही है।
फैंस का कहना है कि इस बार Panchayat 3 में महफिल बिनोद वाला बनराकस जीतने वाला है। वहीं, प्रधान जी की स्माइल पर भी खूब मीम बनने वाले हैं। फैंस के मुताबिक, 'पंचायत' कोई सीरीज नहीं, बल्कि इमोशन है। लेकिन इसके कुछ सीन्स और डायलॉग ने फैंस का दिल लूट लिया है। जिन डायलॉग्स की तारीफ हो रही है, उनमें से कुछ ये हैं- कबूतर भी तो उड़ाना है, अंधेरे में जाके क्या करोगे?, देख रहा है बिनोद, प्रधान जी गुस्सा दिखा रहे हैं।
'पंचायत 3' की कास्ट और रिलीज डेट
'पंचायत 3' को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। 28 मई को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही 'पंचायत 3' में एक बार जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक और सान्विका दर्शकों को फुलेरा गांव ले जाने के लिए तैयार हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…