48 की रवीना टंडन और 18 साल की राशा को देख फैंस कंफ्यूज, बोले- यार मम्मी को क्रश बनाऊं या बेटी को
Updated on
28-09-2023 02:05 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन तो पिछले कई दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। अब उनकी बिटिया रानी भी इस राह पर निकल पड़ी हैं। बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी राशा थडानी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल में ही वह कार्तिक आर्यन के घर गणेश उत्सव में शामिल हुई थीं, जहां उन्हें देखते ही फैंस दिल हार बैठे थे। अब राशा थडानी का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं दिख रहे हैं।
हाल में ही राशा थडानी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, इस दौरान वह कैजु्अल लुक में नजर आईं। उनके वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। राशा का लुक और सिंपलसिटी देख लोग उनकी कमेंट बॉक्स में खूब तारीफ करने लगे।
मां रवीना टंडन की कार्बन कॉपी हैं राशा
कुछ फैंस ने तो राशा को रवीना टंडन की कार्बन कॉपी बताया तो कुछ ने कहा कि राशा तो अपनी मम्मी से भी चार कदम आगे हैं। वह अभी से बहुत ही पॉपुलर हैं और कैसे अटेंशन हासिल करनी है, ये बखूबी समझती है।
फैंस हुए कंफ्यूज, रवीना हैं या राशा
एक फैन ने लिखा, 'यार मैं तो कंफ्यूज हो गया हूं, बेटी को क्रश बनाऊं या मां को।' एक यूजर ने लिखा, 'ये बिल्कुल रवीना टंडन जैसी हैं। फेस कट से लेकर नैन नक्श एकदम मां की तरह है।'
रवीना टंडन के चार बच्चे
मालूम हो, रवीना टंडन के चार बच्चे हैं। दो बेटियां उन्होंने शादी से पहले गोद ली थी। जिनका नाम पूजा और छाया है। फिर अनिल थडानी से शादी के बाद रवीना टंडन दो बच्चों की मां बनीं एक बेटा रणबीर थडानी और एक बेटी राशा। एक्ट्रेस की बेटी राशा के नाम का मतलब होता है बारिश की पहली बूंद।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…