'बाहुबली' को मात देना दूर, आसपास भी नहीं फटक पाई 'कंगुवा', दूसरे ही दिन हुआ ऐसा हाल
Updated on
16-11-2024 02:50 PM
सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी स्टारर फिल्म 'कंगुवा' इसी वीकेंड 14 नवंबर को रिलीज हुई है। शिवा के डायरेक्शन में बनी इस पीरियड ड्रामा ने एडवांस बुकिंग के नाम पर जमकर कमाई की। करीब 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'कंगुवा' को लेकर ऐसा माना जा रहा था कि ये तमिल सिनेमा की ओर से तेलुगू सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' को बड़ी चुनौती होगी। लेकिन फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले के मामले में शिवा मात खाते दिख रहे हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी हुई थी और ऐसा लग रहा था कि फिल्म पहले ही वीकेंड पर धमाल मचा देगी। हालांकि, इस उम्मीद पर अब पूरी तरह से पानी फिरता दिख रहा है।
'कंगुवा' के दूसरे दिन की कमाई मायूस कर रही
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'कंगुवा' ने पहले दिन यानी गुरुवार को 24 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सबसे अधिक तेलुगू में कमाई की जो करीब 14.9 करोड़ के आसपास रही। वहीं हिन्दी में इस फिल्म ने मामूली कलेक्शन किया है जो 3.5 करोड़ रही। अब शुक्रवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये कलेक्शन मायूस करने वाले रहे। फिल्म की कमाई ढाई गुना से अधिक नीचे आ गिरी है। 'कंगुवा' ने दूसरे दिन सिर्फ 9 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म ने पहले 33 करोड़ रुपये की कमाई की
हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और हो सकता है कि इस कलेक्शन में और बढ़त हो। देसी बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर फिल्म ने 33 करोड़ रुपये की कमाई की।
दुनिया भर में 'कंगुवा' का कलेक्शन
हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 40.00 करोड़ की कमाई वर्ल्डवाइड की। वहीं दो दिनों में ये कलेक्शन करीब 60 करोड़ के आसपास हुई है।
'कंगुवा' की कहानी
फिल्म की कहानी दो कालखंडों साल 1070 और साल 2024 में बंटी हुई है। एक तरफ गुजरे वक्त में पेरूमाची कबीले का युवराज कंगुवा (सूर्या) अपने दुश्मन के बेटे पूर्वा की जान बचाता है। हालांकि वह उसका दुश्मन है। कंगुवा, पूर्वा की मां को दिया उस बच्चे की रक्षा करने का वचन निभाने की पूरी कोशिश करता है। वहीं मौजूदा वक्त में फ्रांसिस (सूर्या) कल्कि वाले प्रभास की ही तरह नजर आ रहा है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…