Select Date:

फराह खान को एक प्रोड्यूसर ने बेटे को 'हैप्पी न्यू ईयर' में लेने के लिए दिया था 10 करोड़ का ऑफर, कर दिया रिजेक्ट

Updated on 10-11-2024 05:31 PM
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान मूवीज बनाने के साथ-साथ यूट्यूब चैनल पर भी एक्टिव हैं। वहां वह कुकिंग स्किल्स दिखाती रहती हैं। इन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे एक प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने बेटे को कास्ट करने के लिए 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। हालांकि उन्होंने उसे ठुकरा दिया था। और नसीरुद्दीन शाह के वेटे विवान को ले लिया था।

दरअसल, फराह खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक निर्माता उन्हें अपने बेटे को कास्ट करने के लिए 10 करोड़ रुपये देने को तैयार था।कॉमेडियन और लेखक जाकिर खान के साथ पिछले इंटरव्यू में फराह ने उस घटना को याद किया था, जब उन्होंने निर्माता के बेटे की बजाय नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे विवान शाह को कास्ट करने का फैसला किया था।

फराह खान को मिला था 10 करोड़ का ऑफर


उन्होंने बताया, 'आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन हैप्पी न्यू ईयर के दौरान एक निर्माता ने मुझे अपने बेटे को कास्ट करने के लिए 10 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। झांसी की रानी होने के नाते मैंने कहा, मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी। मैं फिल्म के साथ अन्याय नहीं करूंगी। क्या होगा अगर शाहरुख को पता चले कि मैंने उन्हें फिल्म में कास्ट करने के लिए 10 करोड़ रुपये लिए हैं? कभी नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगी। मैंने विवान शाह को कास्ट किया क्योंकि मुझे लगा कि वह किरदार और फिल्म के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति हैं।'

फराह खान ने शाहरुख के साथ की फिल्में डायरेक्ट


फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विवान शाह और बोमन ईरानी ने एक्टिंग की थी। वह एक्शन-कॉमेडी साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। यह फिल्म बतौर निर्देशक फराह की अब तक की आखिरी फिल्म है। फराह खान ने अपने करियर में चार फिल्में डायरेक्ट की हैं, जिनमें से तीन, 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल फराह खान एक्टर सलमान खान के साथ मिलकर एक्टर की आगामी फिल्म 'सिकंदर' के लिए एक हाई-एनर्जी ट्रैक तैयार कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.