Select Date:

बुन्देलखंड की बंजर जमीन पर किसानों ने शुरू की स्‍ट्रॉबैरी की खेती, मोटा मुनाफा मिलने से खेती का बढ़ा रकबा

Updated on 27-10-2023 01:15 PM
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र में अब बंजर और फालतू जमीन पर किसानों ने स्‍ट्रॉबैरी (Strawberry Farming) की खेती शुरू की है। थोड़ी सी लागत में तगड़ा मुनाफा मिलने की वजह से इस बार किसानों ने इसकी खेती का रकबा भी बढ़ाया है। उद्यान विभाग ने भी स्‍ट्रॉबैरी की खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की है।

बुन्देलखंड क्षेत्र के हमीरपुर, बांदा, महोबा और जालौन समेत आसपास के इलाकों में किसानों ने परम्परागत खेती के बीच अब स्‍ट्रॉबैरी की खेती की तरफ कदम बढ़ाए हैं। स्‍ट्रॉबैरी ऐसा फल है जिसमें सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद है इसीलिए इसकी डिमांड बाजार में लगातार बढ़ रही है। कम लागत में बड़ा मुनाफा देने वाली स्‍ट्रॉबैरी की खेती को लेकर किसानों में बड़ा उत्साह बढ़ा है। हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि एक बीघे खेत में स्‍ट्रॉबैरी के पौधे लगाए गए है जो अगले कुछ महीने में इसमें फल आने शुरू हो जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि इसकी खेती की शुरुआत मुस्करा, बसेला, चिल्ली और गोहानी पनवाड़ी के साथ आसपास के गांवों में किसानों ने शुरू की है।

लागत कम, मुनाफा ज्‍यादा

गयाप्रसाद और मिथुन सिंह ने बताया कि इसकी खेती में लागत बहुत ही कम आती है मगर मुनाफा कई गुना होता है। तीन माह में ही स्‍ट्रॉबैरी के पौधों में फल तैयार हो जाते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने बताया कि हमीरपुर जिले में तमाम किसानों ने स्‍ट्रॉबैरी की खेती की तरफ रुख किया है। इसकी खेती से किसानों की तकदीर भी आने वाले समय में बदलेगी। किसानों ने बताया कि स्‍ट्रॉबैरी के फल बाजार में तीन सौ से छह सौ रुपये किलो के भाव से बिकता है। इसकी जबरदस्त डिमांड भी है। यहां के आयुर्वेद चिकित्सक दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि इस फल में प्रोटीन बहुतायत मात्रा में होता है। इसमें सभी तरह के पोषक तत्व होते हैं।

बढ़ती डिमांड को देखकर बढ़ा रकबा

बुन्देलखंड के चित्रकूट धाम बांदा मंडल के हमीरपुर समेत अन्य जिलों में स्‍ट्रॉबैरी की खेती पर बड़ी संख्या में किसानों ने दांव लगाया है। अकेले हमीरपुर जिले में ही सरकारी तौर पर स्‍ट्रॉबैरी की खेती शुरू की है। जबकि निजी तौर पर स्‍ट्रॉबैरी की खेती करने वाले किसानों की बड़ी संख्या है। हमीरपुर के जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि बसेला, बंधौली, परसी, जिटकिरी, पुरैनी, औता व बौखर गांव में 12 किसानों ने पहली बार स्‍ट्रॉबैरी की खेती शुरू की है। बताया कि इसकी खेती से किसानों की आमदनी दोगुनी होगी।


एक बीघे में 15 क्विंटल फल

राठ क्षेत्र के चिल्ली गांव के किसान रघुवीर सिंह राजपूत ने बताया कि एक बीघा जमीन पर स्‍ट्रॉबैरी के पौधे लगाए गए थे। इसकी खेती में करीब ग्यारह हजार रुपये की लागत आई थी। एक बीघे में स्‍ट्रॉबैरी की खेती करने पर 15 क्विंटल स्‍ट्रॉबैरी के फल आसानी से तैयार हो जाते हैं। राजेन्द्र सिंह और आनंद कुमार ने बताया कि इस समय खेतों में स्‍ट्रॉबैरी के पौधे रोपित कराए जा चुके हैं। अब अगले दो-तीन माह में इसमें फल आने लगेंगे। तगड़ा मुनाफा होने के कारण आसपास के तमाम गांवों में भी लोग इसकी खेती की तरफ कदम बढ़ाए हैं।

एक हेक्टेयर में खेती करने पर पाएंगे बड़ा अनुदान
जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार पटेल मे बताया कि डिपार्टमेंट से भी एक हेक्टेयर में स्‍ट्रॉबैरी की खेती करने वाले किसान को 50 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। इस साल गयाप्रसाद ने 0.5 हेक्टेयर में स्‍ट्रॉबैरी की खेती शुरू की है। वहीं उर्मिला 0.5 हेक्टेयर, देशराज, गयाप्रसाद, नवल किशोर, कल्ला, दयाशंकर, भगवानदीन, आशाराम, राधा किशुन और लखन आदि किसान 0.2-0.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती कर रहे हैं। सर्वाधिक सरीला ब्लाक के पुरैनी गांव में किसान स्‍ट्रॉबैरी की खेती कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि स्‍ट्रॉबैरी की खेती से किसान मालामाल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.