फारूक शेख की पत्नी रूपा जैन का निधन, पति की मौत के 11 साल बाद दुनिया को कह गईं अलविदा
Updated on
30-10-2024 12:32 PM
बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। गुजरे जमाने के शानदार और दिवंगत एक्टर फारूक शेख की वाइफ रूपा जैन अब नहीं रहीं। पति के निधन के करीब 11 साल बाद उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कपल के क्लोज़ फ्रेंड्स में से एक रहीं शबाना आजमी ने रूपा जैन के निधन पर शोक जताया है।
बता दें कि फारूक शेख 11 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अब उनकी पत्नी रूपा ने भी हमेशा के लिए इस दुनिया तो छोड़ दिया।
करीबी दोस्तों में से एक शबाना आजमी ने दी खबर
फारूक और रूपा की सबसे करीबी दोस्तों में से एक शबाना आजमी ने बताया है कि 29 अक्टूबर की सुबह ये दुखद खबर आई। 'ज़ूम' से बातचीत में शबाना ने बताया, 'फारूक और रूपा कॉलेज के समय से मेरे सबसे करीबी दोस्त थे। हम सभी जानते थे कि वे एक-दूसरे से किस कदर जुड़े हुए थे। मुझे नहीं लगता कि रूपा कभी फारूक की अचानक मौत से उबर पाई थीं। वह अपनी दो बेटियों की देखभाल करने के लिए हरसंभव कोशिश करती रहीं।'
शबाना ने कहा- पति को खोने के गम ने रूपा का पीछा कभी नहीं छोड़ा
उन्होंने बताया कि जीवनसाथी को खोने के गम ने रूपा का पीछा कभी नहीं छोड़ा। करीबी दोस्तों का कहना है कि वह इस उम्मीद में अपने अकेलेपन के खत्म होने का इंतजार कर रही थीं कि एक दिन वह भी अपने पति के साथ दूसरी दुनिया के सफर में शामिल हो जाएंगी।
शादी से पहले उन्होंने नौ साल तक डेट किया था
फारूक शेख और रूपा जैन की लव स्टोरी की बात करें तो वे एक-दूसरे से तब मिले जब वे दोनों मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में थिएटर में एक्टिव थे। शादी से पहले उन्होंने नौ साल तक डेट किया। इस कपल की दो बेटियां हैं, जिनका नाम सना और शाइस्ता है।
अंधेरी वेस्ट में उनकी मां की कब्र के पास दफनाया गया था
बताते चलें कि फारूक शेख का निधन 28 दिसंबर 2013 को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तब एक्टर 65 साल के थे। बताया जाता है कि उन्हें मुस्लिम क़ब्रिस्तान, फोर बंगलोज़, अंधेरी वेस्ट में उनकी मां की कब्र के पास दफनाया गया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…