फतेहपुर: यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी, बहरीन से पति ने वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक
Updated on
13-02-2024 12:50 PM
इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुर ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ऐसी हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी होने पर बहरीन में रह रहे पति ने पिता का विरोध करने पर व्हाट्सएप से वीडियो कॉल कर तलाक दे दिया। साथ ही बोला कि यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे पर दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मलवा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसकी शादी 2015 में कानपुर नगर में किदवई नगर निवासी सफदर अली के बेटे खालिद अली से हुई है। खालिद के संसर्ग से महिला की दो बेटियां भी हैं। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बाप-बेटे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। मौजूदा समय में महिला का पति खालिद बहरीन में हैं।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
घर में ससुर और बच्चों के साथ महिला रहती है। महिला का आरोप है कि बीते 20 दिसंबर को महिला घर में अकेली थी। इस दौरान ससुर ने बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। विरोध करने पर कहा कि मैंने नहाते समय तुम्हारी अश्लील वीडियो बनाई है। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
वीडियो कॉल कर दिया तलाक
विरोध करने पर महिला का गला दबाकर जान से करने का प्रयास किया। किसी तरह ससुर के चंगुल से छूटकर महिला घर के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पिता से घटना की जानकारी पर बहरीन से बेटे ने पिता के फोन पर वीडियो कॉलिंग कर पत्नी से बात की। कॉल के दौरान पति ने महिला से कहा कि जैसा अब्बा कह रहे हैं वैसा कर। महिला के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए तलाक दे दिया। साथ ही धमकी भरे लहजे में बोला कि 'यहां मोदी का राज नहीं है कि तुम मेरा कुछ कर लोगी।' इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चियों को लेकर मायके वापस आकर परिजनों से आपबीती बताई। महिला थाना प्रभारी फतेहपुर संगीता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…