रातों रात बन गई सड़क
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के फतेहपुर गांव पहुंचने का कार्यक्रम तय होते ही प्रशासन ने गांव की सड़क बना डाली। रविवार सुबह से काम शुरू हुआ और पूरी रात काम चलता रहा। सुबह होते-होते तारकोल की सड़क बनकर तैयार हो गई। यह वह सड़क हैं जोकि अरसे से खराब थी और ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अखिलेश के दौरे से सड़क बन जाने से ग्रामीण खुश हो गए हैं।
