पिता अमेरिकी राष्ट्रपति और बेटा ड्रग्स के नशे में चूर, हंटर बाइडन के लैपटॉप से निकलीं न्यूड लड़कियों के साथ फोटो
Updated on
09-06-2023 07:19 PM
वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के लैपटॉप से कुछ 'अनदेखी' तस्वीरें पिछले हफ्ते एक नई वेबसाइट पर पब्लिश की गईं। इनमें बेटे की पार्टी करते हुए और पारिवारिक जीवन की तस्वीरें थीं। लगभग 10 हजार तस्वीरों के कलेक्शन में उनके परिवार की फोटो और ड्रग्स और छोटे कपड़े पहने महिलाओं से घिरे होटलों के कमरे में खुद हंटर के नग्न स्नैपशॉट शामिल हैं। कई तस्वीरों में 53 साल के हंटर को एक टैटू वाली महिला के साथ देखा गया।
कुछ अन्य तस्वीरों में वह दो महिलाओं के साथ एक होटल डेस्क के पीछे नग्न नजर आए। एक महिला बेड पर लेटी थी जबकि दूसरे ने कपड़े नहीं पहन रखे थे। एक दूसरी तस्वीर में हंटर एक मारिजुआना वेप पेन पकड़े नजर आ रहे हैं। वह कई साल तक कोकीन की लत के साथ अपने संघर्ष को स्वीकार कर चुके हैं। कई अश्लील तस्वीरों के बीच उनकी कुछ पारिवारिक फोटो भी शामिल हैं जिनमें उनके राष्ट्रपति पिता भी नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति
एक तस्वीर में बाइडन अपनी पत्नी को पीछे से गले लगाते नजर आ रहे हैं। इनमें शामिल एक तस्वीर को रोम में कोलोसियम देखने गए बाइडन परिवार की ट्रिप के दौरान लिया गया था। एक अन्य तस्वीर में एक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन नजर आ रहा है। एक तस्वीर में युवा जो और जिल बाइडन अपने दिवंगत बेटे ब्यू, बेटी एशले और हंटर के साथ एक बेसबॉल गेम में दिखाई दे रहे हैं।
ट्रंप के पुराने सहयोगी ने किया स्कैन
ये सभी तस्वीरें 2008 से 2019 के बीच ली गई थीं। पिछले हफ्ते इन्हें BidenLaptopMedia.com पर पब्लिश किया गया। ट्रंप के एक पुराने सहयोगी ने हंटर बाइडन के लैपटॉप को कई महीनों तक स्कैन किया है। इनमें से कई तस्वीरें हंटर ने अमेरिका के अलावा काबो सैन लुकास, कोसोवो, डोमिनिकन रिपब्लिक, चीन, लंदन, पेरिस और बेलग्रेड में लीं। कई तस्वीरें जिनमें कुछ प्राइवेट जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर वगैरह, शामिल थीं, उन्हें ब्लर कर दिया गया है।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…