फ्रूट, शुगर, मिल्क और मां हैं USP
कामत कहते हैं कि उन्होंने मां से स्वाद बढ़ाने का गुर सीखा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके ब्रांड की यूएसपी फ्रूट, शुगर, मिल्क और मां हैं। कामत ने नेचुरल्स की मार्केटिंग टैगलाइन भी ‘टेस्ट द ओरिजनल’ रखा है। नेचुरल्स के पार्लर पर अब सिर्फ आइसक्रीम ही नहीं, बल्कि हलवा और लड्डू जैसी मिठाइयां भी मिलती हैं। वे नेचुरल चीजों से अपने सारे प्रोडक्ट बनाते हैं।
