Select Date:

हमास के आतंकी हमले में फंसे Fauda एक्टर लियोर रज, दागे जा रहे रॉकेट के बीच दीवार की आड़ में छिपकर बचाई जान

Updated on 10-10-2023 02:03 PM
इस समय इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया, जिसके बाद वहां हर तरफ तबाही मच गई है। हर पल कुछ नया अपडेट सामने आ रहा है, जो दिल दहला दे रहा है। इस बीच इजराइली वेब सीरीज 'फौडा' के एक्टर लियोर रज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो बमबारी वाले एरिया में रहने वाले परिवार को बचाने गए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे दीवार के पीछे छिपते दिख रहे हैं और दूसरी तरफ आसमान में रॉकेट दग रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर खौफ भी साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन उन्होंने सभी से गुजारिश की है कि डरना नहीं है।

इस वीडियो में एक्टर अपने साथी के साथ दीवार की आड़ में छिपते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में धमाकों की आवाज आ रही है और आसमान में रॉकेट भी नजर आ रहे हैं। दोनों बहुत डरे हुए हैं, लेकिन उन्होंने वीडियो के कैप्शन में बताया कि चाहे जो हो जाए, वो डरेंगे नहीं।

बमबारी वाले एरिया में परिवार को बचाने गए थे एक्टर

'मैं, जोहानन प्लेसनर और एवी इश्कारोफ साउथ की ओर गए और कैनन आर्म्स के लिए ब्रदर्स के कम्पैशन में शामिल हो गए। साउथ में रहने वालों की मदद के लिए सैकड़ों वॉलंटियर्स को अलग-अलग काम दिए गए हैं। हमें बमबारी वाले बुलेवार्ड से दो परिवारों को बचाने के लिए भेजा गया था। मेन बात ये है कि बिल्कुल भी ना डरें!!!'

अभी भी नहीं थमी है तबाही

इजरायल में अभी भी तबाही मची हुई है। हमास चुन-चुनकर हमले कर रहा है। आसमान में लगातार रॉकेट दाग रहा है। इस हमले में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। कुछ जानी-मानी हस्तियां इजरायल पर हुए हमले की निंदा कर रही हैं तो स्वरा भास्कर सहित कई स्टार्स ने फिलिस्तीन का सपोर्ट किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.