Select Date:

भारत-आर्मीनिया की दोस्‍ती का डर! पाकिस्‍तान पीएम से मिले अजरबैजानी राष्‍ट्रपति, कश्‍मीर पर उगला जहर

Updated on 10-11-2023 01:50 PM
इस्‍लामाबाद/ताशकंद: भारत और आर्मीनिया में बढ़ती दोस्‍ती के बीच अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम अलियेव ने उज्‍बेकिस्‍तान में पाकिस्‍तान के केयर टेकर प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर से मुलाकात की है। अभी कुछ दिनों पहले ही पाकिस्‍तान के सबसे शक्तिशाली इंसान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने अचानक से अजरबैजान का दौरा किया था। अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम और पाकिस्‍तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री काकर ने जम्‍मू कश्‍मीर को लेकर जहर उगला है। उन्‍होंने पाकिस्‍तान और अजरबैजान के बीच रिश्‍तों को मजबूत करने पर जोर दिया। अजरबैजान के राष्‍ट्रपति ने यह मुलाकात ऐसे समय पर की है जब भारत ने हाल ही में आर्मीनिया को पिनाका रॉकेट से लेकर कई हथियारों की सप्‍लाई की है।

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक अजरबैजान के राष्‍ट्रपति उज्‍बेकिस्‍तान में आयोजित आर्थिक सहयोग संगठन की बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं। उन्‍होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान गाजा और कश्‍मीर में मानवीय हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा बातचीत का मुख्‍य फोकस रक्षा, व्‍यापार और ऊर्जा सहयोग पर था। पाकिस्‍तानी पीएम ने आर्मीनिया को संदेश दे देते हुए कहा कि उनका देश अजरबैजान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता खासकर नगर्नो कराबाख को लेकर अपना पूरा समर्थन देता रहेगा।

आर्मीनिया ने भारत और ईरान के साथ मिलाया हाथ


दरअसल, अजरबैजान ने पाकिस्‍तान और तुर्की के हथियारों की मदद से आर्मीनिया से नगर्नो कराबाख को छीन लिया है। अजरबैजान को पाकिस्‍तान ने केवल हथियार दिए बल्कि उसे सैन्‍य प्रशिक्षण भी दिया है। पाकिस्‍तान के रॉकेट लॉन्‍चर सिस्‍टम अजरबैजान की सेना में शामिल हैं। पाकिस्‍तान, तुर्की और अजरबैजान की इस तिकड़ी को मात देने के लिए आर्मीनिया ने भारत और ईरान के साथ हाथ मिलाया है। आर्मीनिया ने भारत से पिनाका रॉकेट सिस्‍टम खरीदा है। यही नहीं भारत से तोप और एंटी ड्रोन सिस्‍टम भी आर्मीनिया खरीद रहा है।

इससे पहले जंग के दौरान अजरबैजान को तुर्की से मिले टीबी-2 ड्रोन ने आर्मीनिया में तबाही मचाई थी। यही नहीं आर्मीनिया अब ईरान में भारत के बनाए चाबहार पोर्ट को भी इस्‍तेमाल करना चाहता है। नगर्नो कराबाख की लड़ाई के दौरान पाकिस्‍तान ने खुलकर अजरबैजान का समर्थन किया था। इसके बदले में अजरबैजान ने कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का समर्थन किया है। यही नहीं अजरबैजान ने भारत के आर्मीनिया को हथियार देने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। अब अजरबैजान तुर्की के साथ मिलकर पाकिस्‍तान संग दोस्‍ती को बढ़ा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.