Select Date:

टीवी रिमोट पर झगड़ा, शख्स ने रूममेट का कत्ल किया 5 दिन बाद अमेरिकी आरोपी गिरफ्तार

Updated on 16-01-2024 12:34 PM

अमेरिका के मैरीलैंड में पुलिस ने सोमवार को टीवी रिमोट के लिए रूममेट का कत्ल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के मुताबिक, 10 जनवरी को 38 साल के रिचर्ड बेन्नौघ ने 27 साल के अपने रूममेट डोमोनिक स्कॉट हेस की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आज (15 जनवरी को) आरोपी रिचर्ड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा दोनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर झगड़ा हो गया था।

आरोपी बोला- मैं खुद की जान बचा रहा था
मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी रिचर्ड ने 10 जनवरी का पूरा घटनाक्रम बताया था। उसने कहा था- मैं हाल में रखे सोफे पर सो रहा था। सुबह 5:30 बजे डोमोनिक आया। वो किचिन में कुछ करने लगा। शोर की वजह से मेरी नींद टूटी। वो बाहर आया और उसने मुझसे पूछा की टीवी का रिमोट कहां है? मैंने कहा कि मुझे नहीं पता।

उसने दोबारा मुझे यही सवाल किया। इस बार मैंने जवाब नहीं दिया और कंबल सिर तक ओढ़कर सो गया। कुछ मिनट बाद जब मैंने कंबल से अपना सिर बाहर निकाला तो देखा कि डोमोनिक के दोनों हाथों में एक-एक चाकू है।

मैं फौरन उठकर भागा, अपने कमरे से हैंडगन उठाई। वो चाकू लेकर मुझे मारने के लिए मेरे पीछे दौड़ा। मैं डर गया। मैंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। चंद मिनटों बाद वो जमीन पर गिर गया। मुझे उस वक्त कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसलिए मैं घर के बाहर निकल गया।

मैंने पास की दुकान से ड्रग्स लीं और थोड़ी देर बाद घर लौट आया। डोमोनिक जमीन पर ही पड़ा था, उसके शरीर पर कोई घाव या खून नहीं दिखा। मैंने उसे वहीं पड़े रहने दिया और ड्रग्स लेकर मैं सो गया। 12 बजे मैं नींद से जागा। तब भी डोमोनिक वैसा ही पड़ा था। मैंने घबराकर अपने दोस्तों को फोन किया। उन्होंने पुलिस को इंफॉर्म करने के लिए कहा। तब मैंने पुलिस को फोन किया।

पुलिस को शव के पास चाकू मिले
एक पुलिस अफसर ने कहा- हमें 12:30 बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। हमारी एक टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची। यहां डोमिनिक का शव जमीन पर पड़ा था। उसके दोनों हाथों और पैंट की जेब में चाकू थे। पूरे घर में बुलेटशेल भी मिले।

आरोपी पर शक क्यों हुआ...
पुलिस ने रिचर्ड की बातें सुनकर उसे कस्टडी में लिया। यहां उससे सख्त पूछताछ हुई। इस बीच घर की छानबीन कर रही फॉरेंसिक टीम को ब्लीच की बॉटल मिली। ब्लीच का इस्तेमाल खून के दाग मिटाने के लिए भी किया जाता है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि डोमिनिक को गोलियां लगी थीं। पुलिस ने जब सभी कड़ियां जोड़ी तो रिचर्ड पर उनका शक बढ़ गया।

एक अफसर ने कहा- घटना 5:30 बजे हुई, लेकिन हमें इसकी जानकारी 6 घंटे बाद यानी 12:30 बजे दी गई। डोमिनिक को गोलियां लगीं, लेकिन हमें जमीन पर खून नहीं मिला। हमारी इंवेस्टिगेशन के मुताबिक 6 घंटों में रिचर्ड ने खून साफ कर दिया होगा। उसने सबूत छिपाने की भी कोशिश की होगी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.