Select Date:

300 करोड़ क्‍लब में एंट्री करने वाली 2024 की पहली फिल्‍म बनी 'फाइटर'

Updated on 06-02-2024 01:34 PM
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' ने अपने दूसरे वीकेंड में जो आशाएं जगाई थीं, वो सोमवार आते ही धड़ाम हो गई हैं। बीते शनिवार को सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने 10.50 करोड़ रुपये और रविवार को 12.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया। उम्‍मीद जगी कि बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म अब नई उड़ान भरेगी, लेकिन सोमवार को 12वें दिन फिल्‍म की कमाई में 73% से अध‍िक की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में इस एरियल-एक्‍शन फिल्‍म के लिए आगे का सफर फिलहाल आसान नहीं दिख रहा है। हालांकि, इस बीच सोमवार को यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। 2024 में यह मुकाम हासिल करने वाली 'फाइटर' पहली भारतीय फिल्‍म है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 12वें दिन 'फाइटर' ने देशभर में महज 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब जहां 178.60 करोड़ रुपये है, वहीं यह अभी भी अपने 250 करोड़ रुपये के बजट से काफी पीछे है। गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्‍म के पास इस वक्‍त बॉक्‍स ऑफिस पर अकेले फर्राटे भरने का मौका है, क्‍योंकि 'मैं अटल हूं' से लेकर 'मेरी क्रिसमस' जैसी हिंदी फिल्‍में जहां पहले ही पस्‍त हो चुकी हैं, वहीं साउथ की 'हनुमान' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

सोमवार को 'फाइटर' की 100 में से 90 कुर्सियां खाली

'फाइटर' ने 8 दिनों के अपने पहले हफ्ते में 146.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया। जबकि दूसरे वीकेंड में शुक्रवार से रविवार तक फिल्‍म ने 28.75 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में उम्‍मीद यही थी कि सोमवार को यह फिल्‍म कम से कम 7-8 करोड़ रुपये का बिजनस आसानी से कर लेगी। लेकिन हालात ऐसे हैं कि फिल्‍म 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है। सोमवार को सिनेमाघरों में 'फाइटर' की एवरेज ऑडियन्‍स ऑक्‍यूपेंसी भी घटकर 10.49% रह गई है। जबकि सुबह के शोज में यह 7% तक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.