Select Date:

इन 5 देशों में रिलीज नहीं होगी 'फाइटर', सिर्फ UAE में ही मिली ऋतिक रोशन की मूवी को हरी झंडी, पर एक शर्त के साथ

Updated on 24-01-2024 01:28 PM
अगर आप दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। अगर आप मूवी 'फाइटर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अगर आप खाड़ी देशों में रहते हैं। तो आपके लिए ही एक बुरी खबर है। फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट और प्रोड्यूसर गिरीश जौहर के मुताबिक, 'फाइटर' को अभी तक संयुक्त अरब अमीरात को छोड़कर सभी खाड़ी देशों में रिलीज करने से इनकार कर दिया गया है।
हालांकि, बैन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। गिरीश ने ट्वीट किया, 'एक झटके में, फाइटर की थिएटर रिलीज को मध्य पूर्व क्षेत्रों में आधिकारिक तौर पर बैन कर दिया गया। केवल UAE ही ये फिल्म PG15 क्लैरिफिकेशन के साथ रिलीज करेगा!' ऐसे में ये बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब में रिलीज नहीं होगी। सिर्फ UAE में ही रह रही जनता इसे देख सकेगी।


'फाइटर' नहीं होगी गल्फ देशों में रिलीज

'फाइटर' टीम के एक करीबी सूत्र ने भी UAE को छोड़कर खाड़ी देशों में फाइटर की रिलीज के संबंध में अपडेट की पुष्टि की। निर्माताओं ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जबकि फाइटर को खाड़ी देशों में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिली है। वहीं, ये मूवी 25 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग हफ्तेभर पहले ही शुरू हो गई थी।


'फाइटर' की कास्ट

'फाइटर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं। इसमें भारतीय सशस्त्र बल की वीरता, बलिदान और उनकी देशभक्ति को दिखाया गया है। फिल्म का प्रमोशन करने या तो ऋतिक रोशन जा रहे है या फिर अनिल कपूर। दीपिका कहीं नजर नहीं आ रहीं। इसके पहले सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में भी दीपिका थीं और उसमें इनके गाने और कपड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। भयंकर विवाद हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.