Select Date:

17 शहर, 40 लोकेशंस, 110 दिनों की शूटिंग और डिफेंस की मदद से बनी फिल्म

Updated on 21-12-2023 03:15 PM

मेघना गुलजार और विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। फिल्म में दूसरे विश्व युद्ध से पहले के दौर से लेकर 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौर तक को स्क्रीन पर दिखाया गया है।

ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें एक्टर्स और मेकर्स के अलावा प्रोडक्शन डिजाइनर डिपार्टमेंट का भी अहम किरदार रहा। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे ने मेकर्स उस दौर को प्रामाणिक तरीके से दिखाने की बड़ी जिम्मेदारी ली।

मेकर्स की तरफ से मिले थे क्लियर इंस्ट्रक्शंस
मेकर्स की ओर से दोनों डिजाइनर्स को क्लियर इंस्ट्रक्शंस मिले थे कि शूटिंग जिन लोकेशंस पर हो वो सैम मॉनेकशॉ के दौर की महसूस होनी चाहिए। बता दें कि सुब्रत और अमित की गिनती देश के नामचीन आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर्स में होती है।

बर्मा का रेफरेंस खूब ढूंढा पर मिला नहीं
दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान दोनों ने बताया, ‘आजादी से पहले जब सैम मानेकशॉ ब्रिटिश आर्मी की तरफ से सेकेंड वर्ल्ड वॉर में लड़ रहे थे, उस दौर को क्रिएट करने के लिए लोकेशन ढूंढना बहुत मुश्किल रहा। वह वॉर बर्मा के खिलाफ था। उस दौर में बर्मा कैसा दिखता था इसका रेफरेंस हमने बहुत ढूंढा पर मिला नहीं।

फिर लोनावला में मिली बर्मा जैसी लोकेशन
हमने इस पर एक साल तक रिसर्च की। बर्मा गए, वहां हमने देश के कई इलाके खंगाले पर वहां भी हमें कोई बैटलफील्ड नहीं मिला। हमें एक बुक में उस दौर के बैटलफील्ड का रफ फोटो मिला था। उसके हिसाब से देखें तो वहां एक ब्रिज और दो पैगोडा हिल्स थे। हमें कई शहरों में ढूंढने के बाद भी बर्मा में वो जगह नहीं मिली। दिलचस्प बात यह रही कि वैसा ही लोकेशन हमें मुंबई से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित लोनावला में मिला।’

मानेकशॉ के नाम पर डिफेंस ने खुलकर मदद की
सुब्रत और अमित ने इस फिल्म पर मिली डिफेंस की मदद का भी खास जिक्र किया है। उन्होंने बताया- ‘हमने इससे पहले भी भारतीय सेना और सैनिकों के शौर्य पर फिल्में की हैं। इससे पहले हमने ‘शेरशाह’ पर काम किया था। उस फिल्म में भी हमें सेना का पूरा सहयोग मिला था। मगर यहां ‘सैम मानेकशॉ’ के नाम पर डिफेंस की ओर से दिल खोलकर मदद मिली।

आर्मी ने मानेकशॉ के जमाने के हथियार भी उपलब्ध करवाए
हमें ऊटी से लेकर देश के जो बाकी डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज यानी DSSC थे, वहां भी शूट की परमिशन दे दी गई। यह संभवत: हिंदी फिल्मों के इतिहास में पहली बार हुआ होगा। इन लोकेशंस की हेल्प के चलते हमारी फिल्म प्रामाणिक हो सकी।

एक DSSC प्रांगण में तो मेकर्स को खुदाई करने तक की भी अनुमति दी गई। हमने उस कैंपस के मेन गेट का लुक चेंज करने के लिए वहां 7 फीट तक खुदाई की। मुझे नहीं लगता कि आर्मी ने कभी अपने कैंपस में किसी को भी यह सब करने दिया होगा।

एक और चीज पहली बार हुई, वो यह कि आर्मी की ओर से हमें सैम मानेकशॉ के जमाने में जो हथियार यूज होते थे, वह भी शूट करने के लिए मिले।’

विक्की सेट पर आते ही पूरी तरह सैम मानेकशॉ बन जाते थे
इसके अलावा मेकर्स फिल्म की शूटिंग के लिए ऊटी स्थित सैम मानेकशॉ के असल घर पर भी गए थे। सुब्रत बताते हैं, ‘वहां उनके फौज के जमाने के ट्रंक आज भी रखे हुए हैं। उनकी बेटी ने हमें वह सब दिखाया। इस दौरान विक्की कौशल भी हमारे साथ मौजूद थे। वो सैम मानकेशॉ की बेटी की बातें गंभीरता से सुनते रहे और इस किरदार की तैयारी करते रहे। विक्की सेट पर आने से पहले नॉर्मल विक्की की तरह रहते थे पर सेट पर आते ही वो विक्की की तरह नहीं बल्कि सैम मानेकशॉ की तरह ही बातें करते थे।’

15 से लेकर 17 करोड़ रहा प्रोडक्शन बजट
फिल्म के प्रोडक्शन बजट पर बात करते हुए सुब्रत ने कहा, ‘फिल्म में प्रोडक्शन डिजाइन का बजट तकरीबन 15 से लेकर 17 करोड़ के बीच होगा। यह पूरी फिल्म 17 शहर में 40 लोकेशंस पर 110 दिनों में शूट हुई है।

डायरेक्टर मेघना फिलहाल ब्रेक पर हैं। इसके बाद वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। उनकी अगली फिल्म भी कुछ इसी तरह की होने वाली है। वह भी खासी टाइम टेकिंग होगी।’

गुलजार साहब बोले- आर्काइव में रखी जाएगी यह फिल्म
मेघना के पिता गुलजार साहब का जिक्र करते हुए सुब्रत बताते हैं, ‘गुलजार साहब फिल्म की स्क्रीनिंग पर मौजूद थे। उन्होंने बेटी की तारीफ करते हुए कहा था कि सैम बहादुर जैसी फिल्में आर्काइव में रखी जाएंगी। ऐसी फिल्में सदियों में एक बार बनती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पैमाने से परे बनाई जाती हैं। स्क्रीनिंग के दौरान वो इस फिल्म को लास्ट क्रेडिट सीन तक देखते रहे। बाद में उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जाहिर की कि इस फिल्म पर सैकड़ों लोगों ने मेहनत की है।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.