फाइनली! हो गई माहिरा खान की दूसरी शादी, लंबा घूंघट कर मंडप पहुंची दुल्हन को देख भावुक हुए दूल्हेराजा सलीम करीम
Updated on
02-10-2023 01:35 PM
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दूसरी शादी कर ली है। पहले तो बस ये बात हवा-हवाई लग रही थी। मगर अब इस पर मुहर लग गई है क्योंकि एक्ट्रेस के नए सफर की शुरुआत की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल गई है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सलीम करीम से निकाह कर लिया है। एक्ट्रेस की मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें माहिरा खान पेस्टल लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सिर ढकने वाला उनका दुपट्टा (जिसे वेल भी कहते हैं) काफी बड़ा था, जो कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। हालांकि अभी जगह का खुलासा नहीं किया गया है कि शादी की लोकेशन क्या थी।
माहिरा खान की पहली शादी साल 2007 में अली अक्सारी से हुई थी। दोनों की मुलाकात लॉस एंजेलिस में हुई थी। अली अक्सारी को एक्टर, डारेक्टर और प्रोड्यूसर बताया जाता है। 24 साल की उम्र में माहिरा खान मां बन गई थीं। इन्होंने बेटे अजलान को जन्म दिया था। मगर बाद में कपल का 2015 में इनका तलाक हो गया था। मगर बेटे की कस्टडी अभी-भी एक्ट्रेस के पास है। पहला रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस ने दूरी बना ली थी। मगर अब उन्होंने नए हमसफर की तलाश कर ली है।
कौन हैं माहिरा खान के शौहर?
सलीम करीम पेशे से बिजनेसमैन हैं। इन दोनों ने भले वेडिंग डेस्टिनेशन का खुलासा न किया हो। लेकिन पहले ही इसकी जानकारी मीडिया को हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने नए सफर की शुरुआत के लिए पाकिस्तान के पंजाब में एक शांत हिल स्टेशन को चुना, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। वैसे कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साथ में कई बार इन्हें देखा गया था। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने भी शौहर के साथ पहले कई तस्वीरें शेयर की थीं।
माहिरा खान को देख भावुक हुए सलीम
शादी के सामने आए वीडियो में दुल्हन बनीं माहिरा खान लंबा सा घूंघट किए होने वाले शौहर के पास जाती हैं। और ये देख सलीम इमोशनल हो जाते हैं। वह अपनी आंखों से बह रहे आंसू को पोंछते हुए दिखते हैं। फिर जब माहिरा उनके पास पहुंचती हैं, तो वह उनका घूंघट हटाते हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। फिर गले लगाते हैं। ये देख बाकी सभी खुशी से तालियां बजाते हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…