Select Date:

वडोदरा बोट हादसे में 18 के खिलाफ FIR:16 की कैपेसिटी वाली नाव में 31 बैठाए 12 स्टूडेंट्स समेत 14 की मौत हुई

Updated on 19-01-2024 12:25 PM

गुजरात के वडोदरा में बोट हादसे की घटना में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हरणी लेक का मुख्य ठेकेदार परेश शाह फरार है। अब इस मामले में वडोदरा कॉर्पोरेशन में कार्यकारी अभियंता राजेश चौहान ने मेसर्स कोटिया प्रोजेक्ट के प्रबंधकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है।

शिकायत में कहा गया है कि हरणी लेक जोन में काम का वर्क ऑर्डर 2017 से मेसर्स कोटिया प्रोजेक्ट के पास है। इस पूरे प्रोजेक्ट में लेक में बोटिंग से लेकर भोजन-पेय, बैंक्वेट हॉल जैसी सभी सुविधाओं की जिम्मेदारी मेसर्स कोटिया के जिम्मे थी। इस तरह हादसे का जिम्मेदार मेसर्स कोटिया प्रोजेक्ट के प्रबंधक भी हैं।

गुरुवार (18 जनवरी) को वडोदरा के हरणी लेक में नाव पलट गई थी। इस पर स्कूली बच्चे और टीचर्स सवार थे। रेस्क्यू के दौरान 20 लोगों को निकाला गया, जिनमें 12 बच्चों और 2 टीचर्स की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 11 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आज मृतक बच्चों और टीचर्स का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वडोदरा के कलेक्टर एबी गोरे ने बताया कि 16 कैपेसिटी वाले नाव में 31 लोगों को बैठा लिया था। इसीलिए हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के हैं। सबकी उम्र 8 से 13 साल के बीच है।

टीचर्स के साथ पिकनिक पर गए थे बच्चे
सभी बच्चे टीचर्स के साथ स्कूल पिकनिक के लिए लेक गए थे। लेक की सैर के दौरान बच्चे और टीचर्स सेल्फी लेने के लिए नाव में एक तरफ आ गए थे। इससे नाव एक तरफ झुककर पलट गई।

न्यूज एजेंसी ANI को बताया एक बच्चे के पेरेंट्स ने बताया कि हमें स्कूल टीचर का फोन आया कि आपके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है। मैं अपने बेटे को लेने के लिए यहां आया, तो घटना की जानकारी मिली। हालांकि, मेरा बच्चा सही-सलामत निकाल लिया गया था।

सिर्फ 10 स्टूडेंट्स ने पहनी थी लाइफ जैकेट
हादसे को लेकर पहले बताया गया था कि बोट पर किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। हालांकि, गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि 10 स्टूडेंट्स लाइफ जैकेट पहने हुए थे। जब नाव पलटी तो दूसरे बच्चे और टीचर्स डूबने लगे। इससे पता चलता है कि गलती ऑर्गेनाइजर्स की थी।

PM मोदी, CM ने संवेदना व्यक्त की
हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों के परिवारों को 50 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान किया। वहीं, गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजन को 4 लाख और घायलों को लिए 50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

मृतकों के नाम और उम्र- मोहम्मद अयान मोहम्मद अनीस गांधी (13), रोशनी पंकजभाई शिंदे (10), रुतवी प्रतीक शाह (10), जाहबिया मोहम्मद यूनुस सूबेदार (10), विश्व कुमार कल्पेशभाई निज़ामा (10), रेयान हारुन खलीफा (10), सकीना सोकत अब्दुलरासुर (9), अलिसाबानु महामद उमर कोठारीवाला (9), मुव्वज़ा मोहम्मद माहिर शेख (8), नैंसी राहुल माली (8), आयत अल्ताफ़ हुसेनी मंसूरी (9), आसिया फारूक खलीफा (11), फाल्गुनीबेन मनीषभाई पटेल (45), छायाबेन सुरती (45)।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.