इराक में शादी के फंक्शन में लगी आग, 100 से ज्यादा की मौत, मातम में बदला जश्न का माहौल
Updated on
27-09-2023 02:29 PM
मोसुल: उत्तरी इराक मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर सैकड़ों लोग एक शादी का जश्न मना रहे थे, तभी कार्यक्रम स्थल में आग लग गई। ईसाई विवाह समारोह का आयोजन कर रहे एक विवाह भवन में आग लग जाने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि घटना इराक के निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में हुई जो मोसुल से कुछ दूरी पर है।
कई लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर यह प्रांत उत्तरी शहर मोसुल के ठीक बाहरी क्षेत्र में बसा एक ईसाई बहुल इलाका है, जो कि देश की राजधानी बगदाद से 335 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में है। टेलीविजन पर दिखाए जा रहे फुटेज में विवाह भवन आग की लपटों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। चारों ओर मलबा और आग में नष्ट हुए सामान नजर आ रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। घायलों के लिए और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। निनवे प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरने वालों की संख्या 114 हो गई है।
सैंकड़ों लोग घायल स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने इससे पहले इराक की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से घायलों की संख्या 150 बताई थी। प्रवक्ता ने कहा, 'इस दुखद घटना के पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।' प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऑनलाइन जारी किए गए बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। निनवे के प्रांतीय गर्वनर नजीम अल-जुबौरी ने बताया कि कई घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हताहतों का यह अंतिम आंकड़ा नहीं है और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
पटाखे की वजह से हादसा आग लगने के कारण पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन एक टेलीविजन समाचार चैनल ने अपनी खबर में अंदेशा जताया है कि समारोह स्थल पर की गई आतिशबाजी से संभवत: हादसा हुआ होगा। इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विवाह समारोह स्थल के बाहरी हिस्से की सजावट में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल हुआ था, जो देश में अवैध है। नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, 'अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण आग लगी जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और विवाह भवन का कुछ हिस्सा आग लगने से ढह गया।'
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…