प्लेटफॉर्म पर खड़ी उद्यान एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में लगी आग, बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन की घटना
Updated on
19-08-2023 01:21 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह खड़ी उद्यान एक्सप्रेस के दो एसी डिब्बों में आग लग गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय बोगी के अंदर कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह पौने छह बजे मुंबई से आई थी और बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी थी।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने एक बयान में कहा कि सुबह सात बजकर दस मिनट पर बी1 और बी2 बोगी में धुआं देखा गया। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल कर्मियों का दल सात बजकर 35 मिनट पर मौके पर पहुंचा और उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अन्य सूत्रों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए डिब्बे की खिड़की तोड़ दी थी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…