मार्बल व्यवसायी पर दिनदहाड़े फायरिंग, झंडा लगाने पर भिड़े दो पक्ष, 4 बड़ी खबरें
Updated on
28-09-2023 01:08 PM
भागलपुर: बिहार के भागलपुर की बड़ी खबरों पर नजर डालें तो एक मार्बल व्यवसायी को गोली मारी गई है। भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र में लालकोठी पेट्रोल पंप के पास पूरी घटना हुई। टाइल्स और मार्बल दुकान के संचालक वलीउल्लाह उर्फ टिंकु अंसारी पर बैखौफ अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग में टिंकू अंसारी बाल बाल बच गए गोली टाइल्स में जा लगी। घटना दिन के पौने एक बजे के आसपास की है। टिंकू अंसारी कुख्यात अपराधी इनायतुल्लाह अंसारी का भतीजा है। फायरिंग के बाद टिंकू अपनी दुकान डर के कारण बंद कर भाग गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद टिंकू ने अपनी दुकान पर फिर से पहुंचा और घटना की सारी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल से जांच के दरमियान पुलिस को एक खोखा बरामद हुआ है। टिंकू अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। साल 2016 में टिंकू अंसारी और मोस्ट वांटेड टिंकू मियां उर्फ तालिब के गैंग के बीच ततारपुर के बढाईचक में गैंगवार की घटना को अंजाम दिया गया था।
तीन नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात
टिंकू ने बताया कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए थे। उन्होंने फायरिंग की और फिर मौके से भाग गाए। घटना को लेकर डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मो. इबरार की मार्बल दुकान में दो अज्ञात लोगों के फायरिंग करने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची जहां से एक कारतूस बरामद किया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रेलवे फाटक पर झंडा लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष
भागलपुर इशाकचक थाना क्षेत्र के गुमटी नं.12 रेलवे फाटक के पास धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। घटना देर शाम की है। घटना की सूचना इसाकचक पुलिस को मिली और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया गया है। एक पक्ष का दावा था कि उन्होंने पिछले छह महीने से वहां पर झंडा लगा रखा है तो वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि एक ने झंडा लगाया तो वे क्यों नहीं लगा सकते। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
डायन बताकर पड़ोसी ने की महिला की पिटाई
भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर गांव में पड़ोसी ने डायन कह कर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना को लेकर थाने में शिकायत की गई है। इसके बाद महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मो. मेहताब खान ने कहा कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग ने भेजा 94 गाड़ी मालिकों को नोटिस
भागलपुर जिला परिवहन विभाग की ओर से 94 गाड़ी मालिकों को वार्षिक और त्रैमासिक मोटर वाहन टैक्स जमा नहीं करने को लेकर नोटिस भेजी है। परिवहन विभाग की ओर से यह नोटिस पोस्ट किया गया है। यह नोटिस एक लाख से अधिक बकाया वाले गाड़ी मालिक को भेजी गयी है। नोटिस भेजे जाने के 15 दोनों के भीतर अगर बकाया टैक्स जमा नहीं करते हैं तो उसकी गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…