Select Date:

चंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा फिरोजाबाद? जानिए योगी के मंत्री जयवीर सिंह ने क्‍या किया इशारा

Updated on 18-09-2023 01:36 PM
सुनील साकेत, आगरा: फिरोजाबाद शहर का पुराना नाम चंद्र नगर था। फिरोजाबाद नाम 1566 में अकबर के शासनकाल में पड़ा। आक्रमणकारियों ने जैन समाज के राजा चंद्रसेन के राज्य पर हमला कर उसे तहस-नहस कर दिया था। इसके बाद वहां पर कब्जा कर लिया था। अपने सेनापति फिरोजशाह के नाम पर अकबर ने इसका नाम फिरोजाबाद रख दिया। अब फिरोजाबाद का नाम चंद्र नगर करने का प्रस्ताव जिला पंचायत फिरोजाबाद ने दिया है। इस पर मंथन किया जाएगा। ये कहना है यूपी के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह।

जयवीर सिंह रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार भारती के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां उन्होंने जैन समाज के तीर्थस्‍थल चंद्रवाड़ से जुड़ी 3 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि चंद्रवाड़ के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये पहले दिए जा चुके हैं। यूपी को विदेशी और स्वदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। वर्ष 2022 में देश में सर्वाधिक 31 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश आए हैं।

अकबर के सेनापति के नाम पर है फिरोजाबाद का नाम


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों ने वर्ष 1566 में जैन समाज के राजा चंद्रसेन के राज्य पर हमला किया था। अकबर के सेनापति फिरोजशाह ने चंद्रवाड़ पर कब्जा कर लिया था। अकबर ने फिरोज शाह के नाम से फिरोजाबाद का नाम रख दिया था। नगर निगम के सामने आज भी फिरोजशाह का प्राचीन मकबरा स्थित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.