Select Date:

भारतीय वर्कर्स का पहला जत्‍था इजरायल रवाना, लाखों की सैलरी पर 1 लाख कामगारों को जॉब का प्‍लान, जानें भर्ती पर अपडेट

Updated on 03-04-2024 01:47 PM
तेलअवीव: गाजा युद्ध के बीच भारत से 60 कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर्स मंगलवार को इजरायल के लिए रवाना हो गए। इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने इसकी जानकारी दी है। इजरायली दूतावास ने भारतीय कामगारों के पहले दल को फेयरवेल दिया। सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ हफ्ते में 1500 भारतीय कामगारों का दल इजरायल के लिए रवाना होगा। इजरायली राजदूत ने कहा कि 60 वर्कर इजरायल जा रहे हैं जो दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत भेजे जा रहे हैं। इन भारतीय कामगारों को भर्ती करने के बाद पहले राष्‍ट्रीय कौशल व‍िकास कार्पोरेशन में ट्रेनिंग दी गई है।

इजरायली राजदूत ने उम्‍मीद जताई कि ये वर्कर्स भारत के दूत बनेंगे और दोनों देशों के बीच रिश्‍तों में गर्माहट और ज्‍यादा बढ़ जाएगी। इससे पहले लेबनान से मिसाइल हमले के बाद एक भारतीय कामगार की मौत हो गई थी और दो अन्‍य घायल हो गए थे। भारत ने इजरायल में मौजदू अपने नागरिकों को सलाह दी थी कि वे और ज्‍यादा सुरक्षित इलाकों में चले जाएं। कुल करीब 1 लाख भारतीयों को भर्ती करने की योजना है और ये लोग फलस्‍तीनी लोगों की जगह लेंगे जिन्‍हें हमास के भीषण हमले के बाद हटा दिया गया था।

भारत से अगली भर्ती की तैयारी में इजरायल


इससे पहले यूपी और हरियाणा में कई टेस्‍ट हुए थे और इसके बाद इन कामगारों का चुनाव किया गया था। अभी 10 हजार वर्कर्स इजरायल जा रहे हैं और उसके बाद यह संख्‍या 1 लाख तक पहुंच सकती है। इसमें आयरन बेंडिंग, प्‍लास्‍टर करने वाले, टाइल्‍स लगाने वाले प्रमुख हैं। इन भारतीयों को 1 लाख 35 हजार रुपये सैलरी और अन्‍य सुव‍िधाएं मिलेंगी। एयर इंडिया की मदद से इन भारतीय कामगारों को इजरायल भेजा जा रहा है। इसके अलावा इजरायल की सरकार अतिरिक्‍त चार्टर फ्लाइट का इंतजाम कर रही है ताकि और लोग आसानी से वहां जा सकें

इजरायल ने अब 15 हजार और कामगारों की मांग की है। इस बीच महाराष्‍ट्र और तेलंगाना ने भी अपने यहां के युवाओं को भी भर्ती करने का मौका देने की मांग की है। इजरायल भारत के कामगारों को मुख्‍य रूप से बुजुर्गों की देखरेख, निर्माण और कृषि, इन तीन क्षेत्रों में भर्ती करना चाहता है। पिछले साल इजरायल और भारत के बीच भारतीयों को भेजने को लेकर समझौता हुआ था। अभी इजरायल में भारत के 1 लाख 80 हजार नागरिक काम करते हैं। इसमें बड़ी संख्‍या में लोग बुजुर्गों की सेवा में हैं। इजरायल में हमास के हमले के बाद अब कामगारों की भारी कमी हो गई है। पहले ये काम फलस्‍तीनी करते थे। भारत ने अपने नागरिकों को उत्‍तरी और दक्षिणी इलाकों में जाने से परहेज करने को कहा है जहां युद्ध चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.