डेंगू से औरंगाबाद में पहली मौत, कुल 28 मरीजों में 20 का पटना में चल रहा इलाज
Updated on
16-09-2023 03:56 PM
औरंगाबाद: डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। औरंगाबाद में अब तक डेंगू के कुल 28 मरीज मिले हैं। जिसमें 20 मरीज की रिपोर्टिंग पटना से हुई है। जबकि रहनेवाले औरंगाबाद के हैं। जिनका इलाज पटना के अस्पतालों में चल रहा है। डेंगू के आठ मरीज की पहचान सदर अस्पताल में हुई है। जिसमें दो मरीजों को एडमिट कर इलाज किया जा रहा है। बाकी बचे 6 मरीजों का इलाज कर घर भेज दिया गया।
डेंगू से महिला की मौत
ओबरा प्रखंड की देवकली गांव के रहनेवाले जदयू नेता अशोक पाण्डेय की 65 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी की मौत डेंगू से इलाज के दौरान वाराणसी में हो गई। अशोक पाण्डेय ने बताया कि सरस्वती को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज कराने पर भी स्थिति ज्यो का त्यों रहा। बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ले जाया गया, जहां जांच के बाद डेंगू पाया गया। प्लेटलेट्स की काफी कमी हो गई थी, जिसके कारण पत्नी की मौत हो गई।
औरंगाबाद के सभी सरकारी अस्पतालों में इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। सदर अस्पताल में जांच के बाद 8 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। ये मरीज देव, नवीनगर, गोह, रफीगंज, बारुण और शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी मरीजों के क्षेत्रों में फॉगिंग और लार्बिसाइडल छिड़काव कराने की व्यवस्था कराई जा रही है।
औरंगाबाद में पुख्ता इंतजाम का दावा
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किशोर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 682 एनएस वन किट से जांच की गई है। जबकि एलाइजा किट से 65 लोगों का चेकअप किया गया जिसमें कुल 8 मरीज पॉजिटिव पाए गए। ये मरीज गंभीर रूप से पीड़ित नहीं है और प्राथमिक इलाज के बाद घर पर ही रहकर इलाज कराने की सलाह दी गई। जबकि 2 मरीजों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनको दो से तीन दिनों में घर भेज दिया जाएगा।
मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि जांच करने के लिए कुल 268 एनएस वन एलाइजा किट उपलब्ध है। रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 496 कीट है। अगर और जरूरत पड़ी तो उसे तुरंत मंगवा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए जिले में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है, जिसमें पूरे जिले भर में 55 बेड का मच्छरदानी लगा वार्ड बनाया गया है। वहीं, सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…