जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' का फर्स्ट लुक आउट, कहानी का भी चल गया पता
Updated on
29-05-2024 03:00 PM
'वी आर फैमिली' और 'हिचकी' जैसी फिल्में बना चुके नामी फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा अब एक और शानदार मूवी के साथ लोगों के बीच हाजिर होने जा रहे हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म 'महाराज' के पोस्टर के साथ उसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये जुनैद की डेब्यू फिल्म है। इसका फर्स्ट लुक आते ही, इंटरनेट पर वह चारों तरफ वायरल हो गया। आइए आपको बताते हैं कि आप ये मूवी कब और कहां देख सकते हैं।
जुनैद खान लंबे समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके पापा यानी आमिर खान का काम तो सभी ने पसंद किया है। अब वह भी फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हालांकि डेब्यू मूवी थिएटर में रिलीज नहीं कि जा रही है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कराया जाएगा। 14 जून से आने वाली ये मूवी सच्ची घटनाओं पर बनी है और 1800 के दशक पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक आम इंसान लोगों की और समाज की मदद करता है।
फिल्म 'महाराज' की कास्ट
इस प्रोजेक्ट में जुनैद खान के अलावा जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को विपुल मेहता और स्नेहा देसाई ने लिखा है। इसका निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक शक्तिशाली व्यक्ति और एक निडर पत्रकार के बीच सच्चाई की लड़ाई। सच्ची घटनाओं पर आधारित है महाराज।'
जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' की कहानी
वहीं फिल्म की ऑफिशियल लॉगलाइन में लिखा है, 'रवींद्रनाथ टैगोर एक साल के हो गए हैं और 1857 का सिपाही विद्रोह, स्वतंत्रता की ज्वाला को भड़का रहा है। तमाम बाधाओं के बावजूद, एक व्यक्ति एक ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई में एक साहसी कदम उठाता है, एक सच्ची कहानी 160 से अधिक वर्षों के बाद अब महाराज में सामने आई है।' 14 जून को रिलीज होने वाली फिल्म 'महाराज' में करसनदास मूलजी की बहादुरी को दिखाने की कोशिश की गई है। पत्रकार और समाज सुधारक करसनदास मूलजी महिला अधिकारों और सामाजिक सुधार की हमेशा वकालत करते थे। यही सब इस मूवी में देखने को मिलेगा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…