राजकुमार राव की Srikanth का फर्स्ट लुक रिलीज, श्रीकांत बोला की है कहानी जिनकी जिद ने दिलाया MIT में दाखिला
Updated on
05-04-2024 01:42 PM
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी बायोपिक की रेस में शामिल हो चुके हैं। वह साउथ सुपरस्टार सूर्या की पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका के साथ फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आएंगे। इस मूवी से एक्ट्रेस 22 साल बाद हिंदी जगत में वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार 2001 में आई फिल्म 'लिटिल जॉन' में देखा गया था। खैर। अब इस मूवी की पहली झलक रिलीज की गई है। 10 मई को सिनेमाघरों में आने वाली ये फिल्म किस शख्स की कहानी बयां करने जा रही है, आइए बताते हैं।
दरअसल, राजकुमार राव मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक में उनका किरदार निभाते नजर आएंगे। पहला लुक जो इस मूवी का सामने आया है, उसमें एक्टर सड़क पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी का टाइटल अंग्रेजी और ब्रेल लिपि में लिखा हुआ है। राजकुमार राव वैसे तो अपने अभिनय से कभी निराश नहीं करते और एक बार फिर उनका ये किरदार देख हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है।
'श्रीकांत' का बदला नाम और रिलीज डेट
पहले इस फिल्म का नाम 'श्री' रखा गया था और इसे 15 सितंबर 2023 को रिलीज करने के लिए शेड्यूल किया गया था। मगर अब ये 10 मई, 2024 को रिलीज की जाएगी और इसका 'कल्कि एडी 2898' से जबरदस्त क्लैश होगा। नतीजा क्या निकलेगा, ये तो आने वाले समय में ही साफ होगा। मगर उसके पहले श्रीकांत बोला के बारे में जानते हैं, जो नामी व्यक्ति हैं।
कौन हैं श्रीकांत बोला?
श्रीकांत बोला बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। यह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैनेजमेंट साइन्स में पहले इंटरनेशनल ब्लाइंड स्टूडेंट हैं। इनका जन्म 1991 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर के सीतापुरम में हुआ था। यह पैदाइश दिव्यांग हैं। इनके आंखों की रोशिनी बचपन से ही नहीं। इनका परिवार खेतीबाड़ी करके गुजारा किया करता था। 10वीं के बाद उन्होंने 12वीं साइंस साइड से की। हालांकि इसकी इजाजत नहीं मिली थी। उन्होंने विज्ञान में पढ़ाई करने के लिए एक केस दायर किया। 6 महीने के इंतजार के बाद उन्हें अपने जोखिम पर इस विषय में पढ़ाई करने की अनुमति मिली। और उन्होंने खुद को साबित किया औक 98% से टॉप किया।
नहीं मिला एडमिशन तो बनाया रिकॉर्ड
दिव्यांग होने के कारण श्रीकांत को IIT की कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में दाखिला नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लिया और पहले अंतरराष्ट्रीय नेत्रहीन छात्र बन गए। इसके बाद उन्हें अमेरिका में कॉर्पोरेट सेक्टर में अच्छे ऑफर्स मिले। लेकिन वह भारत में ही कुछ नया और अनोखा करने का प्लान कर रहे थे। 2005 में उन्होंने युवा नेता के तौर पर 'लीड इंडिया 2020: द सेकेंड नेशनल यूथ मूवमेंट' जॉइन कर ली। वह इसके सदस्य बन गए।
फोर्ब्स की लिस्ट में श्रीकांत बोला की कंपनी
फिर 2011 में इन्होंने दिव्यांगों के लिए एक सेंटर शुरू किया। जहां उन्हें पढ़ाई समेत अन्य चीजों के लिए ट्रेन्ड किया जाता है। फिर उन्होंने 2012 में बोलैंट की स्थापना की। रतन टाटा से फंडिग मिली। कई दिव्यांगों को नौकरियां भी दी गईं। ये कंपनी नगरपालिका के कचरे और गंदे कागज से इको-फ्रेंडली रिसाइकल चीजें तैयार करती है। 2017 में फोर्ब्स की अंडर 30 की लिस्ट में इस कंपनी का नाम आया था। इस कंपनी के टर्नओवर की बार करें तो वह भी सौ करोड़ से ज्यादा रहा है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…