संजय दत्त के जन्मदिन पर सामने आया फिल्म 'केडी-द डेविल' का फर्स्ट लुक, बीवी मान्यता ने दिल खोलकर लुटाया प्यार
Updated on
29-07-2024 04:54 PM
एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई यादगार परफॉर्मेंस दी है। अब वह कन्नड़ फिल्म करने जा रहे हैं। उनके फैन्स उनकी अगली मूवी 'केडी-द डेविल' को लेकर एक्साइटेड है। एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म में संजय के किरदार धाकड़ देव से पर्दा उठ चुका है, जो वाकई हैरान करने वाला है।
संजू बाबा अब ध्रुव सरजा की 'केडी-द डेविल' की एपिक दुनिया में शामिल हो चुके हैं। ये फिल्म उनकी खास फिल्मों में से एक है। इस बारे में बात करते हुए, KD-The Devil के डायरेक्टर प्रेम कहते हैं, 'फिल्म जगत में संजय दत्त की महानता को कौन नहीं जानता? उन्होंने कई प्रभावशाली भूमिकाएं निभाई हैं। उनके मुन्नाभाई को आज भी बहुत सराहा जाता है, मैं बहुत आभारी और धन्य महसूस करता हूं कि वो यह फिल्म करने के लिए राजी हुए और उनके साथ काम करना एक खुशी की बात थी।'
संजय दत्त ने 'केडी-द डेविल' के लिए जताई खुशी
वहीं इस फिल्म का हिस्सा बनने पर संजय दत्त कहते हैं, 'मैं केडी- द डेविल का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। प्रेम सर ने जिस तरह से फिल्म की दुनिया की कल्पना की है, वह मुझे बहुत पसंद आया। यह एक ऐतिहासिक एक्शन और पैन इंडिया फिल्म है। मुझे इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, जिसमें इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन और टैलेंटेड लोग इस प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे थे।'
'केडी-द डेविल' में संजय दत्त के अलावा और कौन?
संजय दत्त के अलावा, 'केडी-द डेविल' में शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर को केवीएन प्रोडक्शंस ने प्रस्तुत किया है और तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है।
मान्यता दत्त ने संजय दत्त को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
संजय दत्त के जन्मदिन पर उनकी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त ने भी एक्टर को बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर के साथ फोटो का एक कोलाज वीडियो शेयर किया है और इसके साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा है। इसमें उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना बेटर हाफ कहा। उन्होंने कहा कि एक्टर उनकी लाइफ का सपोर्ट सिस्टम हैं। उनकी ताकत हैं। उनका साथ हर मुश्किल को दूर करने में मदद करता है। एक्टर उन्हें बिना शर्त प्यार करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि संजय न सिर्फ उनके लिए, बल्कि कई लोगों के लिए खास हैं। उन्होंने कहा, 'आप मेरी लाइफ के सितारा हैं, इसलिए आप हमैशा यूं ही चमकते रहिए।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…