Select Date:

आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, इस रोल में आएंगे नजर

Updated on 01-03-2024 01:37 PM
आमिर खान के बेटे जुनैद खान के एक्टिंग डेब्यू की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी। वह फिल्म 'महाराज' से बतौर एक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जो काफी इंगेजिंग है। इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों को लेकर हाथ मिलाया है। इनमें जुनैद खान की 'महाराज' के अलावा अनुपम खेर की 'विजय 69' और वाणी कपूर की 'मंडला मर्डर्स' है।

मेकर्स ने तीनों फिल्मों का फर्स्ट लुक एक साथ एक ही वीडियो में रिलीज किया। Maharaj के फर्स्ट लुक टीजर में आलीशान महल और डांसरों का भव्य नजारा दिखाया गया है। लेकिन Junaid Khan के लुक को रिवील नहीं किया गया है। हालांकि बैक साइड से उन्हें दिखाया गया है।

'महाराज' की कास्ट और क्या है कहानी?

'महाराज' में साई पल्लवी, शालिनी पांडे, शरवरी वाघ और जयदीप अहलावत भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'महाराज' की कहानी 1862 के महाराजा लिबेल केस से प्रेरित है, जिसमें एक धार्मिक संप्रदाय के नेता ने अपनी महिला अनुयायियों के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए एक अखबार पर मुकदमा दायर किया था।

'प्रीतम प्यारे' को प्रोड्यूस कर रहे जुनैद खान, आमिर भी आएंगे नजर

वहीं, 'महाराज' के अलावा जुनैद खान बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं। वह फिल्म 'प्रीतम प्यारे' को प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म में पापा आमिर खान कैमियो करते नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.