बेलारूस पहुंचे पहले परमाणु हथियार, हिरोशिमा-नागासाकी से 3 गुना ज्यादा विनाशक... कब इस्तेमाल करेंगे पुतिन?
Updated on
17-06-2023 07:13 PM
मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस ने बेलारूस को अपना पहला सामरिक परमाणु हथियार सौंप दिया है। घोषणा के तीन महीने बाद पुतिन ने यह कदम उठाया है। इससे यूक्रेन युद्ध में रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। रूसी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में कहा, 'पहले परमाणु हथियार बेलारूस के क्षेत्र में वितरित कर दिए गए हैं, लेकिन केवल पहले।' उन्होंने कहा कि यह पहला भाग है, गर्मियों के अंत तक, साल के अंत तक हम इस काम को पूरा कर लेंगे।
राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि रूस बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार रखेगा। ऐसे समय में जब दुनिया के ज्यादातर देश रूस के खिलाफ हैं और उसका पक्ष लेने से बच रहे हैं, तब बेलारूस खुलकर मॉस्को का समर्थन कर रहा है। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस ने बेलारूस का इस्तेमाल एक मंच के रूप में किया था। पश्चिमी देशों की धमकियों के बावजूद बेलारूस के राष्ट्रपति अपने दोस्त पुतिन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
कब इस्तेमाल करेगा रूस?
पुतिन ने मार्च में घोषणा की थी कि रूस अपने सहयोगी देश की जमीन पर सामरिक परमाणु हथियारों का बेस बनाएगा। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बुधवार को प्रसारित एक इंटरव्यू में कहा कि हथियार उनके देश में पहुंच चुके हैं। हालांकि पुतिन ने पहले कहा था कि डिलीवरी अगले महीने ही शुरू होगी। जब पुतिन से इन हथियारों के संभावित इस्तेमाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तभी होगा जब रूस के अस्तित्व को कोई खतरा होगा। फिलहाल इसकी कोई जरूरत नहीं है।
'हिरोशिमा-नागासाकी से तीन गुना ज्यादा ताकतवर'
रूसी और बेलारूसी मीडिया से बात करते हुए लुकाशेंको ने कहा, 'हमारे पास मिसाइल और बम हैं जो हमें रूस से मिले हैं। ये बम हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से तीन गुना ज्यादा ताकतवर हैं।' उन्होंने दावा किया कि हथियार सिर्फ बचाव के लिए इस्तेमाल होंगे। पिछले साल यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है जब रूसी सामरिक परमाणु हथियार एक से दूसरी जगह ले जाए गए हैं।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…