अंजू और नसरुल्लाह के निकाह का पहला वीडियो आया सामने! मास्क और दुल्हन के लिबास में दिखी 'फातिमा'
Updated on
31-07-2023 02:01 PM
इस्लामाबाद : भारत की अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्लाह की कहानी हर रोज नए मोड़ ले रही है। अंजू ने पहले कहा था कि वह सिर्फ घूमने और अपने दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान आई है। लेकिन अब अंजू और नसरुल्लाह के निकाह और अंजू के इस्लाम कबूलने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अंजू और नसरुल्लाह लगातार इन दावों को खारिज कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसे अंजू और नसरुल्लाह के निकाह का पहला वीडियो बताया जा रहा है।
पाकिस्तानी पत्रकार गुलाम अब्बास शाह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अंजू और नसरुल्लाह नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'संभवतः यह शादी की पारंपरिक पोशाक में अंजू का पहला वीडियो है।' वीडियो में नजर आ रही महिला, जिसे अंजू बताया जा रहा है, मास्क पहने और शादी के कपड़ों में नजर आ रही है। इससे पहले खबर आई थी कि फेसबुक पर बने अपने दोस्त से शादी करने पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू को इस्लाम स्वीकार करने पर नकद राशि और जमीन उपहार के रूप में दी गई है।
अंजू ने नसरुल्लाह से किया निकाह
पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि अंजू ने इस्लाम स्वीकार करने के बाद 25 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली थी। अंजू को अब फातिमा के नाम से जाना जाएगा। दोनों के बीच 2019 में फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। खैबर पख्तूनख्वा स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहसिन खान अब्बासी ने शनिवार को अंजू और नसरुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।
अंजू को गिफ्ट में मिला प्लॉट
खबरें हैं कि मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को एक चेक सौंपा। इसके अलावा अंजू को 2,722 वर्ग फुट जमीन के दस्तावेज भी दिए गए ताकि वह पाकिस्तान में आराम से रह सके। मोहसिन खान अब्बासी ने कहा, 'अंजू ने भारत से पाकिस्तान तक यात्रा की और अपना नया वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। हम अपने धर्म में उसका स्वागत करने और उसकी शादी की बधाई देने के लिए यहां आए हैं।'
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…