Select Date:

मशहूर बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkad के घर भरा पांच फीट तक पानी, तैरती नजर आईं गाड़ियां

Updated on 19-08-2023 01:23 PM
रश्मि खत्री, देहरादून: बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के ऋषिकेश स्थित घर की पार्किंग से लेकर गालियों तक में इतना पानी भर गया कि गाड़ियां तैरने लगीं। घर की बॉउंड्रीवॉल तोड़कर वहां से पानी निकाला गया, तब जाकर घर से पानी की निकासी हुई, लेकिन गलियों में अभी भी पानी भरा हुआ है। उत्तराखंड में हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कॉलोनियों में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण लोग जलभराव से जूझ रहे हैं और अपने घरों से भी नहीं निकल पा रहे हैं। ऋषिकेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पूरी तीर्थ नगरी के लोग परेशान हैं।

भारी बारिश के कारण शहर की मेन सड़कों के साथ ही गलियों का भी बुरा हाल है। गंगानगर के पॉश कॉलोनी में गायिका नेहा कक्कड़ का घर है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण यहां जलभराव हो रहा था। ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही थी। नेहा कक्कड़ के घर से लेकर पार्किंग और गली में लगभग 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। घर की पार्किंग में खड़े वाहन पानी में तैरते नजर आए। उनके घर के आस-पास गलियों और खाली खाली पड़े प्लॉटों में भी पांच 5 फीट तक पानी भर गया था।

जेसीबी से घर की पार्किंग की दीवार को तुड़वाया गया


स्‍थानीय निवासी सत्ते सिंह पुंडीर ने बताया कि पड़ोसियों ने जब घर के भीतर इस तरह के हालात देखे तो उन्होंने मुंबई में नेहा के परिवार से संपर्क किया और जानकारी दी। उनकी सहमति लेकर जेसीबी से नेहा कक्कड़ के घर की पार्किंग की दीवार को तुड़वाया गया। दीवार टूटने के बाद घर के भीतर से पानी की निकासी हुई। गलियों में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से अभी भी नेहा कक्कड़ के घर की पार्किंग और गलियों में पानी भरा हुआ है।

लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है

स्थानीय निवासी एकांत गोयल का कहना है कि गंगानगर के हनुमंतपुरम सहित लोअर गंगानगर में बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है। गलियों में कई फीट पानी भरने की वजह से लोगों के घरों में भी पानी भर रहा है। इसकी वजह से लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। गाड़ियां खराब हो रही हैं और घर में रखा सामान भी बर्बाद हो रहा है। ना तो प्रशासन और ना ही नगर निगम की टीम ने यहां आकर हालत देखने की जरूरत उठाई है।

मोटर लगाकर पानी निकालने के काम में जुटे हैं निगम कर्मचारी : मेयर अनीता ममगाईं


वहीं, नगर निगम सहायक नगर आयुक्त आर एस रावत ने बताया कि गंगानगर और आसपास के क्षेत्र के अत्यधिक जलभराव वाले क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से नगर निगम की टीम को भेजा गया है। मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है और कीटनाशक का छिड़काव भी किया गया है। नगर निगम ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं का कहना है कि नगर निगम की टीम शहर की गलियों में हुए जल भराव को कम करने में जुटी हुई हैं। निगम की ओर से जगह-जगह जल भराव की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और हालात को सामान्य करने के पूरे प्रयास किया जा रहे हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
     01 August 2026
    जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
     01 August 2026
    श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
     01 August 2026
    बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
     01 August 2026
    अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
     31 July 2026
    नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
     31 July 2026
    मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
     31 July 2026
    पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
     31 July 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
    Advt.