फ्लेयर राइटिंग ने भरी निवेशकों की झोली, 65% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ शेयर
Updated on
01-12-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: टाटा टेक्नोलॉजीज और गांधार ऑयल के बाद पेन बनाने वाली टॉप कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज की भी आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। कंपनी का शेयर एनएसई पर करीब 65 परसेंट की तेजी के साथ 501 रुपये पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर यह 503 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 304 रुपये था। कंपनी का 593 करोड़ रुपये का आईपीओ 49.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी कैटगरी में इसे 122.02 गुना बोलियां मिली थीं जबकि एनआईआई पोर्शन 35.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटगरी में इसे 13.73 गुना बोलियां मिली थीं। यह आईपीओ 22 नवंबर को खुला था और 24 नवंबर को बंद हुआ था। इससे पहले गुरुवार को टाटा टेक्नोलॉजी का शेयर 140 परसेंट और गांधार ऑयल का शेयर 78 परसेंट की तेजी के साथ लिस्ट हुआ था।
पिछले सप्ताह के टाटा टेक्नोलॉजीज, गांधार ऑयल, इरेडा और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ-साथ फ्लेयर राइटिंग का आईपीओ भी आया था। टाटा टेक्नोलॉजीज और गांधार ऑयल के साथ-साथ इसकी लिस्टिंग भी 30 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन कंपनी के शेयरों के बेसिस ऑफ अलॉटमेंट को फाइनल करने में देरी के कारण लिस्टिंग एक दिन के लिए टालनी पड़ी। पेन बनाने वाली यह कंपनी 45 साल से ज्यादा पुराने फ्लैगशिप ब्रांड फ्लेयर की मालिक है। यह इस साल मार्च में करीब 8 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी के साथ ओवरऑल राइटिंग इंस्ट्रूमेंट इंडस्ट्री में टॉप तीन प्लेयर्स में से एक है। आईपीओ से जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल कंपनी गुजरात के वलसाड जिले में राटिंग इंस्ट्रूमेंट्स के लिए मैन्युफैक्चिरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए करेगी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…