उड़ानें रद्द, बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी चीन में ऐसा क्या हुआ कि मच गया हाहाकार, हॉन्ग कॉन्ग में भी हाई अलर्ट
Updated on
02-09-2023 01:59 PM
हॉन्ग कॉन्ग: चीन ने हॉन्ग कॉन्ग और गुआंगडोंग जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा इन दोनों इलाकों में स्कूलों, व्यवसायों और बाजारों को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है। लोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई है और बाहर निकलने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। लोगों से आपातकालीन वस्तुओं का स्टॉक रखने और हर चुनौती के लिए तैयार रहने की अपील भी की गई है। यह सब अति शक्तिशाली साओला चक्रवात के कारण किया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि साओला चक्रवात लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की चलने वाली हवाओं के साथ हॉन्ग कॉन्ग और गुआंगडोंग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस सुपर टाइफून के शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह गुआंग्डोंग में दस्तक देने की आशंका है।
8 लाख लोगों को निकाला गया
चीन ने टाइफून साओला के कारण पहले ही 8 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। पूरे ग्वांगडोंग में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। चीन में गर्मी की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को स्कूलों को खोला जाना था, लेकिन तूफान के कारण इस फैसले को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। हॉन्ग कॉन्ग में लगभग 460 उड़ानें रद्द होने से हवाई अड्डे पर 300 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। 75 लाख की आबादी वाले हॉन्ग कॉन्ग में तूफान की चेतावनी उच्चतम स्तर तक बढ़ा दी गई है। लोगों को मजबूत घरों में रहने को कहा गया है, जिस पर तूफान का असर कम से कम हो।
हॉन्ग कॉन्ग में तबाही का खतरा
हॉन्ग कॉन्ग के मौसम अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही तूफान आएगा, मौसम तेजी से खराब हो जाएगा। तूफान की लहरें सामान्य ज्वार से लगभग 3 मीटर (10 फीट) ऊंची होंगी और अधिकतम जल स्तर एक रिकॉर्ड तक पहुंच जाएगा। चीन के मौसम अधिकारियों ने कहा है कि साओला हुइदोंग और ताइशान शहरों के बीच तट से टकरा सकता है। हॉन्ग कॉन्ग और मकाऊ उस तूफान के केंद्र में स्थित हैं। ऐसे में इन दोनों शहरों को सबसे ज्यादा खतरा है। तूफान के दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं अपने रास्ते में आने वाली हर एक चीज को उड़ा ले जाएंगी। इसे चीन के इतिहास में पांच सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक बताया जा रहा है।
बेहद खतरनाक है साओला चक्रवात
साओला उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में बने तीन उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में से एक है। दूसरा, हाइकुई तूफान ताइवान की ओर बढ़ रहा है,और चीन के फ़ुज़ियान प्रांत की ओर बढ़ने से पहले रविवार को द्वीप से टकराने के लिए तैयार है। तीसरा किरोगी तूफान जमीन से काफी दूर है। इसे भी उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
गुआंग्डोंग में फ्लाइट-ट्रेन सर्विस सस्पेंड
चीनी अधिकारियों ने गुआंग्डोंग में शनिवार शाम 6 बजे तक ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दीं हैं। गुआंग्डोंग के तट पर चलने वाली लगभग 85,000 मछली पकड़ने वाली नावों को बंदरगाह पर वापस बुला लिया गया है। 17 मिलियन से अधिक की आबादी वाले शहर शेन्ज़ेन ने शुक्रवार दोपहर से काम, व्यवसाय और वित्तीय बाजारों को बंद कर दिया गया है। , चेतावनी दी गई है कि चक्रवात की विनाशकारी हवाएं शनिवार तक यहां पहुंच सकती हैं। शनिवार सुबह 11 बजेतक शेन्ज़ेन और नजदीकी शहर झुहाई के हवाई अड्डों ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दिया गया है। सुरक्षा एहतियात के तौर पर तीन शहरों को जोड़ने वाला हांगकांग-झुहाई-मकाऊ पुल शुक्रवार को बंद कर दिया गया है।
मकाऊ में भी हाई अलर्ट
गुआंग्डोंग में ताइशान परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अधिकारियों ने कहा कि इसने बाहरी परिचालन रोक दिया है और कमजोर सामग्रियों को बाहर स्थानांतरित कर दिया है, आपातकालीन कर्मचारियों ने ड्यूटी संभाली है। तट पर गुआंगडोंग के उत्तर में, फ़ुज़ियान प्रांत ने शुक्रवार तक 161,600 लोगों को निकाला था। मकाऊ के सभी कैसीनो रात 11 बजे से शनिवार को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद हो जाएंगे। चीनी मौसम विज्ञानियों ने बताया कि साओलो आकार में छोटा है लेकिन तीव्रता में मजबूत है। एक विशेषज्ञ ने 2018 में उष्णकटिबंधीय तूफान रूंबिया का उदाहरण देते हुए बताया कि टाइफून के कारण होने वाली तबाही इस बात पर निर्भर करती है कि वे जमीन पर कितनी देर तक रहते हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…