पहली बार इलियाना डिक्रूज ने दिखाया होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा, बॉयफ्रेंड के लिए कही ये बातें
Updated on
10-06-2023 08:54 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। लेकिन आजतक उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड या पार्टनर का खुलासा नहीं किया है। एक्ट्रेस को इस वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें बिन ब्याही मां बनने को लेकर ट्रोल किया था। खैर अब इलियाना ने पहली बार बॉयफ्रेंड की झलक दिखलाई है। इस फोटो के साथ उन्होंने पार्टनर के लिए अप्रिसिएशन पोस्ट भी लिखा है।
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों बहुत क्लोज नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के तुरंत बाद ही चर्चा शुरू हो गई कि ये जरूर एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड की फोटो है। इससे पहले भी इलियाना ने बॉयफ्रेंड के साथ हाथों में हाथ थामे हुए फोटो डाली थी। जिसमें वह अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। इस फोटो के साथ चर्चा शुरू हो गई थी कि उन्होंने सगाई कर ली है।
जब भी इलियाना कमजोर पड़ी तो उनके आंसू पोछे
इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। वह कहती हैं, 'प्रेग्नेंट होना दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मुझे नहीं लगता, मैंने कभी ऐसा खूबसूरत अनुभव किया है। मैं इस जर्नी में खुद को बहुत लकी मानती हूं। मैं अपने बेबी बंप को देखते हुए बहुत प्यारा महसूस करती हूं। मैं तुमसे जल्द ही मिलूंगी। मैं नहीं जानती कैसी मां बनूंगी। मेरी इस जर्नी में मेरे प्यारे मैन का बहुत सारा योगदान है। जब भी मैं कमजोर पड़ती हूं तो वह मेरे आंसू पोछते हैं। मेरे साथ एकदम चट्टान बनकर खड़ा रहा है। वह मुझे हंसाने के लिए भद्दे चुटकुले भी सुनाते हैं। अब सबकुछ इतना कठिन नहीं लगता है।'
इलियाना की प्रेग्नेंसी का ऐलान
मालूम हो कि इलियाना ने 18 अप्रैल 2023 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अभी एक्ट्रेस की शादी नहीं हुई है और उन्होंने अपने पार्टनर की पहचान भी सीक्रेट रखी हुई है। एक वक्त था जब इलियाना का नाम फोटोग्राफर एंड्रू के साथ जुड़ा था। फिर कटरीना कैफ के भाई Sebastien Laurent Michel के साथ भी अफेयर की खबरें आई थीं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…