Select Date:

पाकिस्तान में पहली बार हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ेगी 25 साल की हैं डॉक्टर सवीरा प्रकाश

Updated on 27-12-2023 12:21 PM

25 साल की डॉक्टर सवीरा प्रकाश को बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। सवीरा बुनेर जिले से चुनाव लड़ेंगी। उनके पिता ओम प्रकाश ने न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

सवीरा ने खैबर पख्तूनख्वा की PK-25 सीट से नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इसके अलावा सवीरा ने महिलाओं के लिए रिजर्व एक सीट के लिए भी नॉमिनेशन फाइल किया है। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और चार राज्यों की प्रोविंशियल असेंबलीज के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी।

पार्टी सांसद ने प्रेरणा दी

खैबर की एक सीट से रूबीना खालिद सीनेटर हैं। उन्होंने सवीरा को चुनाव लड़ने का हौसला और प्रेरणा दी। इसके बाद पीपुल्स पार्टी ने सवीरा को बुनेर जिले से टिकट देने का फैसला किया। खुद रूबीना ने इसका ऐलान किया।

सवीरा के पिता ने कहा- मेरी बेटी सवीरा काबिल कैंडिडेट है। वो 8 फरवरी का चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा रिजर्व सीट से भी उसकी दावेदारी तय है। ओम प्रकाश खुद भी रिटायर्ड डॉक्टर हैं। वो 35 साल से PPP के सदस्य हैं।

बुनेर में कौमी वतन पार्टी के नेता सलीम खान ने कहा- सवीरा बुनेर की जनरल सीट से नॉमिनेशन फाइल करने वाली पहली महिला हैं।

ऐबटाबाद से MBBS

सवीरा ने पिछले ही साल ऐबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। बुनेर में वो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वुमन विंग की सेक्रेटरी भी हैं। टिकट मिलने के बाद सवीरा ने कहा- अपने पिता डॉक्टर ओम प्रकाश की तरह मैं भी गरीबों की सेवा करना चाहती हूं। मैंने 23 दिसंबर को नॉमिनेशन फाइल किया है।

मीडिया से बातचीत में इस कैंडिडेट ने कहा- मैं हमेशा से महिलाओं और गरीबों के लिए काम करना चाहती थी। महिलाओं को सुरक्षित माहौल और उनके अधिकार देना हमारी जिम्मेदारी है। अभी उन्हें नजरअंदाज किया जाता है। इंसानियत के लिए काम करना मेरे खून में शामिल है।

सवीरा के लिए चुनाव लड़ना भी बड़ा चैलेंज होगा। इसकी वजह यह है कि खैबर पख्तूनख्वा की सीमा अफगानिस्तान से लगी हुई है। बुनेर जिला तो बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट है। यहां पाकिस्तान और अफगान तालिबान अकसर हमले करते रहते हैं। यहां आए दिन पाकिस्तानी सैनिकों पर हमले होते हैं।

दोनों चुनाव एक साथ

‘जियो न्यूज’ के मुताबि- इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान (ECP) को सोमवार शाम तक 28 हजार 626 कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन पेपर्स मिल चुके हैं। यह आंकड़ा जनरल इलेक्शन (नेशनल असेंबली) के लिए है।

इसमें 7242 पुरुष और 471 महिलाओं ने नेशनल असेंबली के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। प्रोविंशियल इलेक्शन्स के लिए अब तक 17 हजार 744 पुरुषों और 802 महिलाओं ने नॉमिनेशन फाइल किए हैं। इन नॉमिनेशन पेपर्स की जांच चल रही है और ये 30 दिसंबर तक पूरी होगी।

3 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते और नामांकन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। सभी नामांकन पर आखिरी फैसला 10 जनवरी तक होगा। 8 फरवरी 2024 को प्रोविंशियल असेंबलीज और नेशनल असेंबली के लिए वोटिंग होगी। नतीजों की तारीख का ऐलान बाकी है।

हाफिज सईद का बेटा चुनाव लड़ेगा

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा ताल्हा सईद पाकिस्तान में सांसद बन सकता है। पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक ताल्हा लाहौर की NA-127 सीट से चुनावी मैदान में उतर रहा है और इसके लिए नॉमिनेशन फाइल कर चुका है। 

इमरान की पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं जरदारी

पाकिस्तान में आम चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है। 8 फरवरी 2024 को वोटिंग होगी। इसके पहले आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) का अहम बयान सामने आया है। 

PAK में चुनाव तारीख चंद घंटों में बदली

पाकिस्तान में इलेक्शन की तारीख कुछ ही घंटों में ही बदल गई। दरअसल, इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान (ECP) के वकील ने गुरुवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुआई वाली तीन सदस्यीय बेंच को बताया कि आम चुनाव रविवार 11 फरवरी 2024 को होंगे। इसके बाद तारीख 8 फरवरी 2024 तय की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.