रजनीकांत की पत्नी लता के खिलाफ चलेगा जालसाजी का केस, सुप्रीम कोर्ट से मिला तगड़ा झटका
Updated on
11-10-2023 03:22 PM
सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ जालसाजी के केस को बहाल करने का निर्देश दे दिया है। यानी अब लता रजनीकांत के खिलाफ जालसाजी का केस चलेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को भी पूरी तरह से पलट दिया, जिसमें लता रजनीकांत के खिलाफ सभी आरोपों और मामलों को रद्द कर दिया गया था।
Rajinikanth की पत्नी लता पर आरोप है कि फिल्म 'कोचादाइयां' के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए जो पैसे दिए गए थे, उनका उन्होंने कथित तौर पर दुरुपयोग किया था। इस मामले में Latha Rajinikanth के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि लता रजनीकांत ने फिल्म के प्रमोशन के लिए बकाया पैसों का भुगतान नहीं किया। इस संबंध में उस प्रचार कंपनी ने लता रजनीकांत के खिलाफ धोखाधड़ी का का केस दर्ज करवाया था, जिसके साथ फिल्म के प्रचार कार्यों की प्लानिंग की गई थी।
लता रजनीकांत पर केस और कर्नाटक हाई कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि लता रजनीकांत या तो इस केस की कार्यवाही का सामना करें या फिर आरोपमुक्त करने के लिए आवेदन दायर करें। लता रजनीकांत के खिलाफ कर्नाटक में आईपीसी की चार आपराधिक धाराओं 196, 199, 420 और 463 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन कोर्ट ने 2022 में लता को राहत देते हुए एफआईआर रद्द कर दी थी। पर अब सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के इस आदेश को रद्द कर दिया।
क्या बोले याचिकाकर्ता?
पूरा मामला फिल्म 'कोचादाइयां' से जुड़ा है, जिसे रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने बनाया था। याचिकाकर्ताओं अबीर चंद नाहर और मधुबाला नाहर ने कहा कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में निवेश के लिए करीब 10 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि लता रजनीकांत ने कंपनी को उसका हक नहीं दिया।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…