Select Date:

22 की उम्र में कंपनी बनाई और 29 की उम्र में 11,196 साल की जेल पाई, जानिए क्या है मामला

Updated on 11-09-2023 02:48 PM
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों में पूरी दुनिया में क्रिप्टोकरेंसीज के चलन में काफी तेजी आई है। लेकिन इसके साथ ही निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के भी कई मामले सामने आए हैं। तुर्की में Thodex क्रिप्टोकरेंसी के बॉस फारुख फतह ओजर को निवेशकों को लाखों डॉलर का चूना लगाने के आरोप में 11,196 साल जेल की सजा दी गई है। उसके एक भाई और बहन को भी इतनी ही सजा मिली है। 29 साल के ओजर का Thodex 2021 में अचानक डूब गया था और इसके साथ ही वह निवेशकों का पैसा लेकर अल्बानिया भाग गए थे। इसी साल जून में उनका अल्बानिया के प्रर्त्यपण किया गया था। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और संगठित अपराध का दोषी करार दिया गया। तुर्की में मौत की सजा पर पाबंदी है। इसलिए ओजर को इतनी लंबी सजा दी गई है।

हालांकि ओजर ने खुद को निर्दोष करार देते हुए कोर्ट में कहा कि अगर उनकी आपराधिक मंशा होती तो वह इस तरह नौसीखिए की तरह काम नहीं करते। उन्होंने कहा, 'मैं इतना स्मार्ट हूं कि दुनिया की किसी भी कंपनी को चला सकता हूं। इस बात को बात इसी तथ्य से समझ सकते हैं कि मैंने 22 साल की उम्र में ही कंपनी बना ली थी।' लेकिन कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए उन्हें कड़ी सजा सुनाई। ओजर के साथ-साथ उनकी बहन और भाई को भी दोषी करार देते हुए इतनी ही सजा सुनाई गई है।


इतनी लंबी सजा क्यों

कुल 2,027 लोगों के खिलाफ अपराध के मामले में अलग-अलग सजा सुनाई गई। यही वजह है कि ओजर और उनके भाई-बहन को 11,196 साल जेल की सजा दी गई है। प्रॉसेक्यूटर्स ने ओजर के लिए 40,562 साल जेल की मांग की थी। तुर्की में इस तरह की सजा आम है क्योंकि देश में 2004 में ही मौत की सजा देने पर पांबदी लगा दी गई थी। 2022 में एक धर्मगुरु अदनान ओख्तर को 8,658 साल की सजा दी गई थी। साथ ही उनके दस शिष्यों को भी इतनी ही सजा मिली थी।

दो साल पहले तुर्की की करेंसी लीरा में भारी गिरावट की शुरुआत हुई थी। इससे बचने के लिए तुर्की के लोगों ने क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल शुरू किया था। Thodex की स्थापना 2017 में की गई थी और यह देश के सबसे बड़े एक्सचेंज में शामिल था। इससे ओजर स्टार बन गए और देश के सत्ता प्रतिष्ठान तक उनकी करीबी बढ़ने लगी। लेकिन अप्रैल 2021 में अचानक यह एक्सचेंज डूब गया। निवेशकों का पैसा गायब हो गया और ओजर फरार हो गए। पिछले साल उन्हें इंटरपोल के वारंट पर अल्बानिया से गिरफ्तार किया गया और एक लंबी प्रक्रिया के बाद तुर्की लाया 
कितने का घोटाला
तुर्की के मीडिया ने दावा किया था कि ओजर दो अरब डॉलर के साथ फरार हुए थे। लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि Thodex के निवेशकों को करीब 35.6 करोड़ लीरा का नुकसान हुआ है। जब एक्सचेंज डूबा था तो यह राशि 4.3 करोड़ डॉलर के बराबर थी लेकिन आज के हिसाब से यह 1.3 करोड़ डॉलर बैठती है। इसकी वजह यह है कि हाल में तुर्की में महंगाई में काफी तेजी आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लीरा का कीमत में काफी गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.