Select Date:

इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भाजपा में शामिल:पूर्व सांसद सुरेश पचौरी, गजेंद्र राजूखेड़ी समेत तीन पूर्व MLA ने छोड़ी कांग्रेस

Updated on 09-03-2024 12:20 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। सूत्रों की मानें तो सुरेश पचौरी की भाजपा नेताओं से बातचीत चल रही थी। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 11 बजे देखिए इंदौर से बड़ा लॉट आने वाला है।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- साले तेरी गाली सुनी और तेरे को लेना पड़ रहा
इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला को भाजपा का दुपट्‌टा पहनाते वक्त मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- साले, तेरी गोली सुनी और तेरे को लेना पड़ा रहा है। यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। साथ में कैलाश ने भी ठहाका लगाया। उनके इस मजाक का वीडियो भी सामने आया है।

पचौरी बोले- कांग्रेस की जात की बात से जातीय संघर्ष बढ़ रहा
सुरेश पचौरी ने कहा, कैलाश विजयवर्गीय से हमें मंत्र सीखना है कि चुनाव लड़ें तो जीता कैसे जाता है। मेरा ध्येय समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का था। कांग्रेस में एक नारा लगा था, न जात का न पात का, लेकिन कांग्रेस में ये नारा दरकिनार कर दिया गया है। आज जाति की बात हो रही है। इससे जातीय संघर्ष बढ़ रहा है। पिछले दिनों में जो राजनीतिक और धार्मिक निर्णय हो रहे हैं, वो दुखी करने वाले हो रहे हैं।

कहा- राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराना गलत
पचौरी ने कहा, भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रहा तो इसके निमंत्रण पत्र को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर ठुकरा दिया गया। मुझे आघात पहुंचा। मैं अयोध्या में राम मंदिर बनने का पक्षधर शुरू से रहा हूं। निमंत्रण पत्र को अस्वीकार करने की आवश्यकता नहीं थी। मैं स्वामी शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी का दीक्षित शिष्य हूं।

पचौरी ने कहा, मुझे तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने भेजा कि शंकराचार्य जी से पूछकर आओ क्या करना है। तो उन्होंने कहा- अयोध्या में शिलान्यास हो और मंदिर बने। सितंबर 1999 में राजीव ने जवाब दिया कि तदानुसार काम हो। फिर हम तत्कालीन गृहमंत्री के साथ गए और वहां शिलान्यास किया। वहां अशोक सिंघल जी थे। फिर अब निमंत्रण पत्र अस्वीकार करने की आवश्यकता कहां से पड़ गई। राम मंदिर का ताला खुलना, शिलान्यास होना किस कार्यकाल में हुआ, बोला जा सकता था।

वीडी बोले- पचौरी कांग्रेस की राजनीति के संत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया है। भाजपा में पूर्व सीएम कैलाश जोशी को राजनीति का संत कहा जाता था। कांग्रेस की राजनीति में यह पदवी सुरेश पचौरी को मिली है। पचौरी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने दो प्रधानमंत्री के साथ काम किया है। सुरेश पचौरी एक ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस के अध्यक्ष ना रहते हुए भी सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

शिवराज बोले- राहुल कांग्रेस को समाप्त करने निकले हैं
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पं. जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।

संजय शुक्ला पर था 140 करोड़ की रिकवरी का दबाव
इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला का इंदौर कांग्रेस के सबसे रईस पूर्व विधायक हैं। उनकी संपत्ति 200 करोड़ से भी ज्यादा है। 2023 का विधानसभा चुनाव कैलाश विजयवर्गीय से हारने के बाद जिला प्रशासन ने शुक्ला के खिलाफ पुराने मामले में अवैध खनन को लेकर 140 करोड़ रुपए की रिकवरी की फाइल बनाई थी। इसका नोटिस जारी हुआ या नहीं, यह साफ नहीं है। हालांकि, इसके बाद से ही शुक्ला बेहद दबाव में आ गए थे।

धार में बदल सकते हैं समीकरण
भाजपा ने 24 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पांच सीटें होल्ड रखी हैं। ऐसे में संभावना यह है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा जॉइन करने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.