Select Date:

कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM ईश्वरप्पा की भाजपा से बगावत:येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Updated on 20-03-2024 12:30 PM

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 13 मार्च को अपनी दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों का नाम घोषित किए, जिसके बाद पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं।

पूर्व डिप्टी CM केएस ईश्वरप्पा हावेरी लोकसभा सीट से अपने बेटे केई कंटेश के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई को अपना कैंडिडेट बनाया।

इससे नाराज होकर उन्होंने मंगलवार (19 मार्च) को ऐलान किया कि वे खुद पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने विजयेंद्र को शिवमोगा से टिकट दी है।

येदियुरप्पा के परिवारवाद की राजनीति को बताई बगावत की वजह
ईश्वरप्पा ने न्यूज एजेंसी PTI से इंटरव्यू में कहा- कर्नाटक में भाजपा अच्छी स्थिति में नहीं है। कर्नाटक की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता तो भाजपा के पक्ष में हैं, लेकिन यहां की व्यवस्था खराब है।

उन्होंने येदियुरप्पा पर परिवारवाद के आरोप लगाते हुए कहा- मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार के हाथ में हैं, लेकिन कर्नाटक भाजपा में भी यही स्थिति है। कर्नाटक भाजपा पर भी एक परिवार का कब्जा है। हमें इसका विरोध करना होगा।

कर्नाटक भाजपा के ये नेता भी कर सकते हैं बगावत

1. डीवी सदानंद गौड़ा

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने पहले लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब वे अचानक चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने संकेत दिए कि वे कांग्रेस में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वे आज बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान भी कर सकते हैं। हालांकि, वे कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

2. कराडी संगन्ना

कर्नाटक के कोप्पल से दो बार के भाजपा विधायक कराडी सांगन्ना भी टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। पार्टी ने कोप्पल से डॉ. बसवराज क्यावटोर को कैंडिडेट बनाया है। इससे नाराज संगन्ना ने कहा कि वे कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

संगन्ना ने मीडिया से मंगलवार को कहा, "मैं अभी कोई नया फैसला नहीं करने वाला। गुरुवार को हमारी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक है। पार्टी में बने रहने या कांग्रेस में शामिल होने के बारे में हमारे नेता जो भी सुझाव देंगे, मैं उसके साथ जाऊंगा।

3. जेसी मधुस्वामी

इसके अलावा भाजपा ने कर्नाटक की तुमकुरु लोकसभा सीट से वी सोमन्ना को मैदान में उतारा है, जिससे कर्नाटक के पूर्व मंत्री जेसी मधुस्वामी नाराज हो गए। मधुस्वामी ने कहा, " मैं सोमन्ना के लिए काम नहीं करने वाला। मुझे दुख है कि वह (येदियुरप्पा) मेरे लिए खड़े नहीं हुए और मेरी उम्मीदवारी का समर्थन नहीं किया। अब मैं सोच रहा हूं कि इस पार्टी में रहना चाहिए या नहीं।

मधुस्वामी ने कहा- मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करूंगा कि आगे क्या करना है। जब सार्वजनिक जीवन में नेताओं के बीच भ्रम की स्थिति होती है, तो केवल जनता ही बेहतर निर्णय ले सकते हैं। मैं एक बैठक बुलाऊंगा और उनसे पूछूंगा कि आगे क्या करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस टिप्पणी को लेकर…
 05 August 2026
चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृषा पर विवादित टिप्पणी हुई। यह कॉमेंट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बेटे और डीएमके नेता ने की। मंगलवार…
 05 August 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारियों की हेराफेरी पकड़ ली। पेट्रोल पंप पर कुछ कर्मचारियों ने डिस्पेंसर में इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा रखी थी। जब…
 05 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते…
 05 August 2026
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर, कुलगाम,…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.